Bigg Boss 19 : बिग-बॉस के ज्यादातर सीजन विवादित रहे हैं। इस शो में भरपूर ड्रामा देखने को मिलता है। लोग इस सीजन को लेकर काफी उत्साहित हैं। मेकर्स ने रियलिटी शो के 19 सीजन को लेकर कई खुलासे किए हैं। इस सीजन के लिए कई बड़े सेलेब्स के नाम भी सामने आए हैं। वहीं मेकर्स कई और सेलेब्स को भी इस सीजन के लिए अप्रोच कर रहे हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार सीजन पांच महीने से ज्यादा चल सकता है। हालांकि सलमान खान इस सीजन को 3 महीने तक होस्ट करने वाले हैं। इसके बाद शो को होस्ट करने के लिए कई और सेलेब्स शो में आएंगे। रिपोर्टस के मुताबिक, शो के मेकर्स के साथ सलमान खान का कॉन्ट्रैक्ट महज 3 महीने का है।
काफी लंबा होगा सीजन 19
रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान के जाने के बाद मेकर्स फराह खान, करण जौहर और अनिल कपूर से शो को होस्ट करवा सकते हैं। फराह खान और करण जोहर पहले भी शो के कई एपीसोड होस्ट कर चुके हैं। मेकर्स इस बात से परेशान हैं कि सलमान के बाद एक होस्ट को ये शो ऑफर करें या तीनों को एक एक हफ्ते में होस्ट के लिए बुलाए। हालांकि शो का ग्रेंड फिनाले सलमान खान ही होस्ट करते नजर आएंगे।
भाईजान के बाद कौन करेगा सो को होस्ट?
टीवी का मोस्ट पॉपूलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 का सभी दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीजन को धमाकेदार बनाने के लिए कई स्टार्स को शो पर बुलाया जाता है। अब तक कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं। फिलहाल शो में बतौर कंटेस्टेंट शामिल होने वाले लोगों को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। इस बीच यह भी खबर है कि सलमान खान के साथ कई स्टार्स भी शो को होस्ट करते नजर आएंगे।