Diogo Jota Died in a Car Crash: 3 जुलाई दोपहर को खेल जगत के लिए बुरी खबर सामने आई जिसने सबको चौंका दिया। लिवरपूल के लिए खेलने वाले पुर्तगाल के फुटबॉल खिलाड़ी डिओगो जोटा की गुरुवार को एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। महज 10 दिन पहले उनकी शादी रूटे कार्डसो से हुई थी। कई विदेशी मीडिया ने इस खबर की पुष्टि की है। आपको बता दें कि इस कार दुर्घटना में उनके भाई की मौत हो गई है। पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की और श्रद्धांजलि दी।
पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन ने एक बयान जारी कर कहा, “पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन और पूरा पुर्तगाली फुटबॉल समुदाय आज सुबह स्पेन में डिओगो जोटा और उनके भाई आंद्रे सिल्वा की मौत से पूरी तरह स्तब्ध है। नेशनल ए टीम के लिए करीब 50 मैच खेलने वाले डिओगो जोटा एक असाधारण व्यक्ति थे, जिनका उनके सभी साथी और विपक्षी टीम के खिलाड़ी सम्मान करते थे। उनका व्यक्तित्व खुशनुमा था।”
डिओगो जोटा ने पुर्तगाल के लिए 49 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले
डिओगो जोटा का जन्म 4 दिसंबर 1996 को पुर्तगाल के पोर्टो में हुआ था। जोटा ने 2014 में पुर्तगाल अंडर-19 टीम में जगह बनाई थी। 5 साल बाद 2019 में उन्होंने राष्ट्रीय टीम में प्रवेश किया। उन्होंने 49 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 14 गोल किए हैं।
डिओगो जोटा 2020 में लिवरपूल से जुड़े, इस क्लब के साथ 5 साल के करियर में उन्होंने 123 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 47 गोल किए। डिओगो फॉरवर्ड, लेफ्ट विंगर पोजिशन पर खेलते थे।
A Federação Portuguesa de Futebol e todo o Futebol português estão completamente devastados com a morte de Diogo Jota e do seu irmão André Silva, esta madrugada, em Espanha.
Muito mais do que o fantástico jogador, com quase 50 internacionalizações pela Seleção Nacional A, Diogo… pic.twitter.com/EN901fH6FG
— Portugal (@selecaoportugal) July 3, 2025
पत्नी ने एक दिन पहले ही शादी का वीडियो शेयर किया
डिओगो जोटा और रूटे कार्डसो ने कई सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 22 जून 2025 को शादी की थी, उन्होंने कुछ दिन पहले ही फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी थी। बुधवार को उनकी पत्नी ने भी शादी का वीडियो शेयर किया। डिओगो और रूटे के 3 बच्चे भी हैं।
डिओगो जोटा का निधन 3 जुलाई 2025 को स्पेन के ज़मोरा में हुआ। वह ए-52 मार्ग पर थे, जो उत्तरी पुर्तगाल से बाहर निकलने का एक प्रमुख मार्ग है। इसी दौरान उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में डिओगो के साथ उनके भाई की भी मौत हो गई।