Categories: विदेश

कौन है हरजीत सिंह लड्डी? कपिल शर्मा के कैफे पर की गोलीबारी, NIA ने रखा है 10 लाख का ईनाम

अब इसी हरजीत सिंह ने कनाडा के कैप्स कैफ़े पर भी गोलियां चलाई हैं और इसकी ज़िम्मेदारी भी ली है। इस हमले का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें कैफे के बाहर कार में बैठा एक शख्स फायरिंग करता नजर आ रहा है। हालांकि हमले की वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि कपिल शर्मा के किसी पुराने बयान से नाराज हरजीत सिंह ने कपिल के नए खुले कैफे पर गोलियां चलाईं।

Published by Ashish Rai

Harjeet Singh Laddi: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैप्स कैफ़े पर हुई गोलीबारी के लिए हरजीत सिंह लाडी ज़िम्मेदार है। वह एक खालिस्तानी आतंकवादी है जिसने कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के सरे स्थित कपिल शर्मा के कैप्स कैफ़े पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी। गोलीबारी की ज़िम्मेदारी लेने वाला हरजीत सिंह लाडी भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी है, एनआईए ने इसके ऊपर 10 लाख रुपये का इनाम रखा हुआ है।

‘सीने पर गलत तरीके से रखा हाथ , कपड़े उतारने को कहा…’ पुजारी ने आशीर्वाद देने के बहाने अभिनेत्री के साथ किया शोषण

हरजीत सिंह लाडी कहाँ रहता है?

हरजीत सिंह लाडी भारत में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल का सदस्य है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, वह जर्मनी में रहता है। कपिल शर्मा पर गोलीबारी से पहले भी हरजीत सिंह लाडी का नाम विश्व हिंदू परिषद के नेता विकास प्रभाकर उर्फ ​​विकास बग्गा की हत्या में सामने आया था। इसके बाद एनआईए ने मामले की जांच की और अपने आरोपपत्र में कहा कि पाकिस्तान स्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल के प्रमुख वधावा सिंह बब्बर और जर्मनी स्थित हरजीत सिंह उर्फ ​​लाडी ने 13 अप्रैल, 2024 को पंजाब के रूपनगर जिले के नांगल इलाके में विहिप नेता की हत्या की साजिश रची थी।

Related Post

कपिल शर्मा के पुराने बयान से था नाराज़

अब इसी हरजीत सिंह ने कनाडा के कैप्स कैफ़े पर भी गोलियां चलाई हैं और इसकी ज़िम्मेदारी भी ली है। इस हमले का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें कैफे के बाहर कार में बैठा एक शख्स फायरिंग करता नजर आ रहा है। हालांकि हमले की वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि कपिल शर्मा के किसी पुराने बयान से नाराज हरजीत सिंह ने कपिल के नए खुले कैफे पर गोलियां चलाईं। अब पुलिस इस पूरे मामले की जाँच कर रही है, लेकिन अगर यह हमला वाकई बब्बर खालसा इंटरनेशनल ने किया है, तो यह न सिर्फ़ कपिल शर्मा के लिए, बल्कि भारत के लिए भी चिंता का विषय है।

भारत के लिए बन सकता है परेशानी का सबब

बब्बर खालसा इंटरनेशनल वही खालिस्तानी आतंकवादी संगठन है जिसने 23 जून 1985 को आयरलैंड में एयर इंडिया के कनिष्क विमान को बम विस्फोट में उड़ा दिया था जिसमें कुल 329 लोग मारे गए थे। यह वही बब्बर खालसा है जिसने पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की आत्मघाती हमले में हत्या कर दी थी। ऐसे में अगर बब्बर खालसा इंटरनेशनल की धमक फिर सुनाई देती है, तो यह सभी के लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

भारत नहीं बल्कि इस छोटे से देश ने बढ़ा दी चीन की टेंशन, जमीन हड़पना चाह रहा था ड्रैगन…US ने खराब कर दिया पूरा प्लान!

Ashish Rai
Published by Ashish Rai

Recent Posts

Breakfast skip benefits: कभी-कभी ब्रेकफास्ट स्किप करने के भी हो सकते हैं फायदे, जानिए कब है सही और कब नुकसानदायक

Breakfast skip benefits: कभी-कभी ब्रेकफास्ट स्किप करना वजन घटाने, इंटरमिटेंट फास्टिंग और ब्लड शुगर कंट्रोल…

April 10, 2026

UP SIR Final List 2026: जारी हुई फाइनल वोटर लिस्ट; जानें किस जिले में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

UP Final Voter List: ड्राफ्ट और फाइनल वोटर लिस्ट की तुलना करने पर कुल 84,28,767…

April 10, 2026

Lalita Pawar story: कभी थीं लीड एक्ट्रेस, एक थप्पड़ ने बदल दी जिंदगी, फिर वापसी कर सबको किया हैरान

Lalita Pawar life story: ललिता पवार कभी फिल्मों में लीड एक्ट्रेस थीं, लेकिन 1942 में शूटिंग…

April 10, 2026

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर तुलसी पूजा का विशेष महत्व, जानिए क्यों मानी जाती है फलदायी?

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया का पर्व हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाता है.…

April 10, 2026

Dacoit Review: दिमाग घुमा देगी अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर की लव स्टोरी, ट्विस्ट एंड टर्न से भरी है फिल्म ‘डकैत’

Dacoit Review: अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर की 'डकैत एक प्रेमकथा' सिनेमाघरों में बड़े पर्दे…

April 10, 2026

Urine Hold Risks: लंबे समय तक यूरिन रोकना महिलाओं की सेहत के लिए खतरनाक, जानिए इसके गंभीर नुकसान

Urine hold risks: लंबे समय तक यूरिन रोकने से ब्लैडर पर दबाव बढ़ता है, जिससे…

April 10, 2026