Categories: विदेश

जहां छूटियां मनाने जाते हैं भारतीय, वहां मचने वाली है सबसे बड़ी तबाही, घर छोड़ने पर मजबूर हुए 5.86 लाख लोग

Vietnam:तूफान काजीकी 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वियतनाम के मध्य तट से टकराने वाला है। 5.86 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

Published by Divyanshi Singh

Vietnam Typhoon Kajiki: वियतनाम में अक्सर भारतीय लोग छुट्टियां मानाने जाते हैं। भारतीयों के लिए ये बेस्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन इसलिए भी है क्योंकि ये खूबसूरत होने के साथ-साथ सस्ता भी है। वहीं अब इस देश को लेकर डरा देने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस साल का सबसे शक्तिशाली तूफ़ान काजिकी आज वियतनाम में दस्तक देगा। मौसम विभाग के अनुसार, काजिकी वियतनाम के मध्य तट की ओर बढ़ रहा है। इसकी गति 175 किलोमीटर प्रति घंटा है, जो ज़मीन पर दस्तक देने के बाद और बढ़ सकती है। इसे देखते हुए, देश भर के हवाई अड्डे और स्कूल बंद कर दिए गए हैं। वियतनाम एयरलाइंस और वियतजेट ने 22 से ज़्यादा उड़ानें रद्द कर दी हैं।

घर छोड़ने पर मजबूर 5.86 लाख लोग

आने वाली तबाही की वजह से 4 प्रांतों के 5.86 लाख लोगों को घर छोड़ने को कहा गया है। थान होआ, क्वांग त्रि, ह्यू और दानंग के 1.50 लाख से ज़्यादा परिवारों को सुरक्षित जगह पर शरण लेने का आदेश दिया गया है। काजिकी दक्षिण चीन सागर में आगे बढ़ रहा है। तूफ़ान के आने से पहले तटीय शहर विन्ह में रात भर भारी बारिश हुई। 7 तटीय प्रांतों ने समुद्र में नौका विहार पर प्रतिबंध लगा दिया है। बचाव के लिए 21 हज़ार बचावकर्मियों को तैनात किया गया है।

मारे गए 200 से ज़्यादा लोग

पिछले साल भी वियतनाम में तूफ़ान में तबाही मचाई थी। तब यागी तूफ़ान की वजह से देश में बाढ़ और भूस्खलन में 200 से ज़्यादा लोग मारे गए और 100 से ज़्यादा लापता हो गए। वियतनाम में जान के साथ-साथ माल का भी नुकसान हुआ था। वियतनाम को यागी की वजह से लगभग 3.3 अरब डॉलर यानी ₹2.74 लाख करोड़ का नुकसान हुआ था।

Related Post

पाकिस्तान पर आई आफत तो भारत ने की मदद, शर्म से झुक जाएगा आसिम मुनीर का सिर

चीन तक तूफ़ान का असर

काजिकी के चीन के हैनान द्वीप से भी गुज़रने की आशंका है। यहाँ 20 हज़ार से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है। सान्या में पर्यटन स्थल, स्कूल, दुकानें और कार्यालय बंद कर दिए गए हैं। सार्वजनिक परिवहन भी ठप है। सान्या चीन के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। पिछले साल यहाँ 3.4 करोड़ पर्यटक आए थे।

दक्षिणी हिस्सों में रिकॉर्ड बारिश

जुलाई से अब तक चीन के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में रिकॉर्ड बारिश हुई है। आँकड़ों के अनुसार, बाढ़ और सूखे जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण पिछले महीने चीन को 52.15 अरब युआन यानी ₹6.06 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है। इस दौरान 295 लोग मारे गए और लाखों लोग प्रभावित हुए।

ट्रंप ने इस वजह से भारत पर लगाया 50% टैरिफ, जेडी वेंस ने किया ऐसा खुलासा, सुन पुतिन के भी उड़े होश

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026