Categories: विदेश

US LUCAS Drone: Trump को लगी चीन वाली आदत, जिस ईरान पर बरसाए थे बम उसी के खतरनाक हथियार की बनाई कॉपी! Putin ने ले ली चुटकी

US LUCAS Drone: जब इस ड्रोन की तस्वीर सामने आई, तो रक्षा विशेषज्ञ और तकनीकी विशेषज्ञ कुछ देर के लिए यकीन ही नहीं कर पाए कि यह एक अमेरिकी ड्रोन है और इसकी वजह यह है कि लुकास बिल्कुल ईरान के शाहेद ड्रोन जैसा दिखता है।

Published by Shubahm Srivastava

US LUCAS Drone: खुद को दुनिया का सुपर पावर कहने वाला है अमेरिका वैसे तो अपने एडवांस हथियारों के दम पर उछलता रहता है। लेकिन अब समय बदल गया है। हाल ये है कि अमेरिका भी अब चीन की तरह दूसरे देशों की हथियार टेक्नोलॉजी कॉपी कर रहा है। ऐसा हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर यूजर्स बोल रहे हैं। असल में कुछ दिन पहले 16 जुलाई 2025 को पेंटागन की ओर से एक नया ड्रोन पेश किया गया। इस ड्रोन का नाम ‘लो कॉस्टअनक्रू कॉम्बैट अटैक सिस्टम (LUCAS) है।

जब इस ड्रोन की तस्वीर सामने आई, तो रक्षा विशेषज्ञ और तकनीकी विशेषज्ञ कुछ देर के लिए यकीन ही नहीं कर पाए कि यह एक अमेरिकी ड्रोन है और इसकी वजह यह है कि लुकास बिल्कुल ईरान के शाहेद ड्रोन जैसा दिखता है।

बता दें कि पिछले तीन सालों से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध में रूस, ईरान के शाहेद ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है। ईरानी शाहेद-136 ड्रोन ने यूक्रेन पर लगातार हवाई हमले करने में रूस की मदद की है।

अमेरिकी LUCAS क्या ईरान के शाहेद-136 की कॉपी है?

जब से अमेरिकी LUCAS की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई हैं, लोग दावा कर रहे हैं कि यह बिल्कुल ईरान के शाहेद-136 और रूस के गेरान-2 ड्रोन जैसा दिखता है। रूसी समाचार वेबसाइटों ने भी इस पर चुटकी लेते हुए कहा कि ‘यह एक अमेरिकी स्टार्टअप द्वारा बनाया गया ड्रोन है, लेकिन इसका डिज़ाइन पूरी तरह से ईरानी शाहेद जैसा दिखता है।’ हालाँकि, ऐसी अटकलें भी हैं कि यूक्रेन ने अच्छी हालत में एक रूसी ड्रोन हासिल किया और फिर उसे अमेरिका को दे दिया।

और फिर अमेरिकी कंपनी ने ईरान के अपने ड्रोन की रिवर्स इंजीनियरिंग करके इसे बनाया। यह भी माना जा रहा है कि इन सस्ते ड्रोनों की यूक्रेन को बड़े पैमाने पर आपूर्ति की जाएगी।

Related Post

अमेरिकी LUCAS ड्रोन की ताकत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, LUCAS की सबसे बड़ी खासियत इसका मॉड्यूलर और ओपन आर्किटेक्चर है। इसकी वजह से इसे एक ही ढांचे में कई तरह के मिशन, जैसे हमला, निगरानी (टोही) और संचार सहायता, के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, यह ड्रोन 600 किलोग्राम से भी हल्का है और मध्यम ऊंचाई पर लंबी दूरी तक उड़ान भर सकता है। इसका प्रक्षेपण भी काफी लचीला है। चाहे वह रॉकेट-असिस्टेड टेकऑफ़ (RATO) हो या किसी सैन्य वाहन से सीधा प्रक्षेपण।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि लुकास के लिए किसी विशेष रूप से प्रशिक्षित ऑपरेटर की आवश्यकता नहीं होती है, यानी इसे तेज़ी से बदलते युद्धक्षेत्र में आसानी से तैनात किया जा सकता है।

वहीं, अगर इस ड्रोन की कीमत की बात करें, तो लुकास की अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख डॉलर (करीब 83 लाख रुपये) हो सकती है, जिससे इसे बड़े पैमाने पर तैनात करना संभव होगा। पिछले साल एक रिपोर्ट में कहा गया था कि ईरान ने शाहेद ड्रोन को 375,000 डॉलर (3.23 करोड़ रुपये) प्रति यूनिट की दर से बेचने की पेशकश की थी।

US Nuclear Deal: जिस वजह से ईरान पर की थी बमबारी, अब उसी को लेकर Trump ने इस मुस्लिम देश के साथ की डील…Khamenei को लगी मिर्ची

North Korea Satellite Launch: किसी को भनक तक नहीं लगी… किम जोंग उन ने अंतरिक्ष में कर दिया खेला, सैटेलाइट तस्वीरों ने मचाया तहलका

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

WPL 2026 Prize Money: फाइनल जीतते ही टीम का हर खिलाड़ी बन जाएगा करोड़पति, जानें इनामी राशि

WPL 2026 Prize Money: WPL 2026 का फाइनल दिल्ली कैपिटल्स और RCB के बीच वडोदरा…

February 5, 2026

क्या वाकई फैट बर्नर है कॉफ़ी? लोगों की कन्फ्यूजन पर एक्सपर्ट्स ने दी साफ राय

Benefits Of Coffee: सोशल मीडिया पर आजकल 7 सेकंड कॉफी ट्रिक और इस दावे की…

February 5, 2026

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में Dr. Cancer पहल का लोगो लॉन्च किया

लखनऊ (उत्तर प्रदेश), फरवरी 05: उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में ‘Dr. Cancer’पहल के आधिकारिक लोगो का लोकार्पण किया।इस अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ, सामाजिक प्रतिनिधि और आयोजन से संबंधित टीम मौजूद रही। लोगो लॉन्च के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कैंसर की समय पर पहचान (Early Detection), जन–जागरूकता और मरीजों को सहयोग स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण प्राथमिकताएं हैं।उन्होंने पहल से जुड़ी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से समुदाय स्तर पर जागरूकता और सपोर्ट सिस्टम मजबूत होता है। इस पहल के संबंध में‘Dr. Cancer’ और संवेदना होम्योपैथिक क्लिनिक के निदेशक डॉ. गौरीशंकर ने बताया कि इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य कैंसर जागरूकता, स्क्रीनिंग/रिफरल मार्गदर्शन, तथा मरीजों की गुणवत्ता–जीवन (Quality of Life) बेहतर करने के लिए सपोर्टिव केयर से जुड़े प्रयासों को आगे बढ़ाना है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी मरीज के लिए उपचार निर्णय योग्य चिकित्सकों की सलाह और स्थापित मेडिकल प्रोटोकॉल केअनुसार ही होने चाहिए।…

February 5, 2026

DSSSB PRT Admit Card 2026 Release Time: कब रिलीज होगा DSSSB PRT का एडमिट कार्ड, जान लें एग्जाम पैटर्न

DSSSB PRT Admit Card 2026 Release Time: दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) जल्द ही…

February 5, 2026