Categories: विदेश

Trump Putin Meeting: अमेरिका की धरती पर PM Modi के जिगरी यार ने कर दी Trump की बोलती बंद, मुंह ताकती रह गई पूरी दुनिया

Trump Putin Meeting: अलास्का में यह शिखर सम्मेलन लगभग तीन घंटे तक चला, हालांकि, शिखर सम्मेलन के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस केवल 12 मिनट ही चली। सबसे आश्चर्यजनक बात यह रही कि इन 12 मिनटों में भी ट्रंप 3.3 सिर्फ मिनट ही बोल पाए।

Published by Sohail Rahman

Trump Putin Meeting: रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका के अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बैठक खत्म हो गई है। हालांकि, रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर सीजफायर पर कोई बात नहीं बन सकी है। जानकारी के अनुसार, पुतिन और ट्रंप के बीच अलास्का में बंद कमरे में करीब 3 घंटे बातचीत हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ अलास्का बैठक के बाद आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यदि ट्रंप 2022 में राष्ट्रपति होते तो यूक्रेन में संघर्ष शुरू नहीं होता।

ट्रंप ने क्या कहा?

रूस के साथ व्यापार को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बहुत ही बड़ी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, उन्होंने संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान ट्रंप ने कहा कि, पुतिन के साथ रिश्ते रूसी छल के कारण प्रभावित हुए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ एक समझौते पर सहमति जताई है। हालांकि, दोनों नेताओं में से किसी ने भी इस समझौते के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी।

तीन घंटे चली बैठक

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, अलास्का में यह शिखर सम्मेलन लगभग तीन घंटे तक चला, हालांकि, शिखर सम्मेलन के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस केवल 12 मिनट ही चली। सबसे आश्चर्यजनक बात यह रही कि इन 12 मिनटों में भी ट्रंप 3.3 सिर्फ मिनट ही बोल पाए। ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया। यही वजह है कि सवाल उठ रहे हैं कि क्या पुतिन के सामने ट्रंप अपनी बात नहीं रख पाए?

Related Post

Trump Putin Meeting: बेनतीजा रही ट्रंप-पुतिन की मुलाकात, रूस-यूक्रेन युद्ध में सीजफायर पर नहीं बनी कोई बात

दोनों ने मीडिया के सवालों का नहीं दिया जवाब

अलास्का शिखर सम्मेलन के बाद पुतिन और ट्रंप दोनों ने मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिर्फ इतना बताया गया कि यह बैठक और बातचीत सकारात्मक रही है। आगे भी बातचीत जारी रहेगी। नेताओं ने कहा कि हम कई मुद्दों पर सहमत हुए हैं। हालांकि, जब तक इस समझौते पर हस्ताक्षर नहीं हो जाते, इसे समझौता नहीं माना जाएगा।

ट्रंप ने अपनी बातचीत में कहा कि मैं नाटो को फोन करूंगा और राष्ट्रपति जेलेंस्की को जरूर फोन करूंगा। मैं उन्हें आज हुई इस बैठक और बातचीत के बारे में बताऊँगा। इस दौरान ट्रंप ने कहा कि पुतिन के साथ मेरे हमेशा से अच्छे संबंध रहे हैं।

पुतिन ने क्या कहा?

व्लादिमीर पुतिन ने शिखर सम्मेलन में कहा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ एक समझौता कर लिया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति पर निशाना साधते हुए पुतिन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कीव के नेता युद्ध समाप्त करने की प्रक्रिया में “बाधा नहीं डालेंगे”। उन्होंने कहा कि यूक्रेन की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए और उनका देश इसके लिए तैयार है। इसके साथ ही, युद्ध के मूल कारणों को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए।

‘अगली मुलाकात मॉस्को में होगी’, पुतिन ने ट्रंप को दिया रूस आने का न्योता, अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिया ऐसा जवाब, सुन कांपने लगी पूरी दुनिया

Sohail Rahman

Recent Posts

Silver Price Today: आज क्या है चांदी का दाम? जानें दिल्ली, लखनऊ समेत अपने शहर का दाम

Silver Price Today: मिडिल ईस्ट में के चल रहे तनाव के बीच चांदी के दाम…

March 28, 2026