Categories: विदेश

ईरान के करोड़ों लोगों पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, छोड़ना पड़ सकता है तेहरान; क्या खामेनेई बसाने जा रहे नई राजधानी?

Iran New Capital: नई राजधानी के लिए मकरान प्रांत का नाम सबसे आगे चल रहा है. मकरान पाकिस्तान की सीमा से सटा हुआ इलाका है, जहां चाबहार पोर्ट स्थित है.

Published by Shubahm Srivastava

Iran Water Crisis: ईरान में जल संकट और सुरक्षा चिंताओं के चलते सरकार अपनी राजधानी तेहरान से हटाने की तैयारी कर रही है. राष्ट्रपति मसूद पजेशकियन ने संकेत दिए हैं कि दिसंबर में नई राजधानी की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है. वर्तमान में तेहरान ईरान की राजधानी है, जिसे 1796 में आगा मोहम्मद खान काजार ने राजधानी घोषित किया था. लेकिन अब यह ऐतिहासिक शहर भीषण जल संकट से जूझ रहा है.

तेहरान पर मंडरा रहा बड़ा खतरा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेहरान में केवल सात दिन का पानी बचा है. अगर इस अवधि में बारिश नहीं हुई, तो शहर को बाहरी स्रोतों से पानी मंगवाना पड़ेगा. राष्ट्रपति ने नागरिकों को चेतावनी दी है कि वे किसी भी समय तेहरान छोड़ने के लिए तैयार रहें, क्योंकि हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं. तेहरान में करीब एक करोड़ लोग रहते हैं और यह न केवल ईरान का सबसे विकसित शहर है, बल्कि सुप्रीम लीडर अली खामेनेई का निवास स्थान भी है.

मुसलमान जिससे करते हैं नफरत, उसी शख्स के लिए ट्रंप ने की माफ करने की अपील, एक चिट्ठी ने मचाई हलचल

पाकिस्तान के बगल में बनेगी ईरान की नई राजधानी!

नई राजधानी के लिए मकरान प्रांत का नाम सबसे आगे चल रहा है. मकरान पाकिस्तान की सीमा से सटा हुआ इलाका है, जहां चाबहार पोर्ट स्थित है. यह क्षेत्र पानी की दृष्टि से समृद्ध और भौगोलिक रूप से सुरक्षित माना जा रहा है. विशेषज्ञों के अनुसार, मकरान पर इजराइल के लिए सीधा हमला करना कठिन होगा, क्योंकि यह तेहरान से लगभग 1000 किलोमीटर दूर है.

Related Post

जल संकट के चलते ईरान में हालत खराब

अल मॉनिटर की रिपोर्ट के मुताबिक, तेहरान और मशहद दो ऐसे बड़े शहर हैं जो सबसे गंभीर जल संकट का सामना कर रहे हैं. सैटेलाइट तस्वीरों में भी तेहरान के प्रमुख जलाशयों के सूखने के संकेत मिले हैं, जिनमें अब केवल 10 दिन का पानी शेष बताया गया है.

राष्ट्रपति पजेशकियन ने स्वीकार किया कि पिछली सरकारों की गलत नीतियों, जलवायु परिवर्तन और अत्यधिक जल उपभोग ने यह संकट पैदा किया है. उन्होंने नागरिकों से संयम और सहयोग की अपील की है, जबकि सरकार वैकल्पिक राजधानी की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है.

‘तुम्‍हारी कितनी बीवियां हैं’, ट्रंप ने मुस्लिम राष्‍ट्रपति से क्यों पूछा ऐसा सवाल? वीडियो वायरल

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026