Categories: विदेश

Sheikh Hasina Verdict: बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को क्यों सुनाई गई मौत की सजा, क्या है अपराध; यहां जानें सबकुछ

Sheikh Hasina Verdict: बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी-बीडी) ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ एक मामले में अपना फैसला सुनाया है.

Published by Heena Khan

Sheikh Hasina Verdict: बांग्लादेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, दरअसल, बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी-बीडी) ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ एक मामले में अपना फैसला सुनाया है, जिन पर पिछले साल के छात्र-नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों के दौरान मानवता के खिलाफ कथित अपराधों के लिए उनकी अनुपस्थिति में मुकदमा चलाया जा रहा है. शेख हसीना को फांसी की सजा सुनाई गई है. 

क्या शेख असीना को होगी फांसी

जानकारी के मुताबिक अभियोजकों ने अपराधियों के लिए मृत्युदंड की मांग की है. साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हसीना (78) पर व्यापक विद्रोह से संबंधित कई आरोप हैं, जिसके कारण उन्हें अगस्त 2024 में पद छोड़ना पड़ा. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय की एक रिपोर्ट का अनुमान है कि हसीना सरकार के आदेशों के बाद 15 जुलाई से 15 अगस्त के बीच हुए “विद्रोह” के दौरान 1,400 लोग मारे गए थे.

जब बेटे से दिल्ली ब्लास्ट मामले में हुई पूछताछ, बाप ने लगा ली आग, गम में हुई मौत

Related Post

क्या बोलीं शेख हसीना

अदालत के फैसले से पहले शेख हसीना का बयान भी जारी किया गया. अपने बयान में, उन्होंने सभी आरोपों को पूरी तरह से झूठा बताया. हसीना ने एक ऑडियो संदेश में कहा, “हम ऐसे हमले और मामले बहुत देख चुके हैं. मुझे परवाह नहीं है. अल्लाह ने मुझे ज़िंदगी दी है, और एक दिन मैं मर जाऊँगी, लेकिन मैं देश की जनता के लिए काम कर रही हूँ और करती रहूँगी. हमारे संविधान के अनुच्छेद 7(बी) में साफ़ लिखा है कि जो कोई भी निर्वाचित प्रतिनिधियों को जबरन सत्ता से हटाएगा, उसे सज़ा दी जाएगी. यूनुस ने यही किया (मुझे जबरन सत्ता से हटाया). अगर कोई अदालत में झूठी शिकायत दर्ज कराता है, तो उस पर क़ानून के तहत मुकदमा चलेगा, और एक दिन ऐसा ही होगा.” उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से सज़ा की चिंता न करने को कहा.

कौन है राज शेखावत? जिसने मिनटों में उड़ा दीं लॉरेंस बिश्नोई की धज्जियां, बताया विदेश में क्या है इस गैंगस्टर की औकात

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026