Categories: विदेश

PM Modi Japan Visit: पीएम मोदी ने जापान में दिया शानदार संबोधन, यहां जानिये भाषण की 5 बड़ी बातें

Pm modi in japan: जापान के साथ पार्टनरशिप को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि भारत की विकास यात्रा में जापान हमेशा एक अहम पार्टनर रहा है। मेट्रो से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक, सेमीकंडक्टर से स्टार्टअप्स तक हर क्षेत्र में हमारी साझेदारी आपसी विश्वास का प्रतीक बनी हैं।

Published by Divyanshi Singh

PM Modi Japan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15वें वार्षिक भारत-जापान शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। यहाँ पीएम मोदी जापानी प्रधानमंत्री इशिबा से मुलाकात करेंगे। जापान के बाद पीएम मोदी 31 अगस्त को चीन पहुँचेंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने यहाँ प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात की। टोक्यो में भारत-जापान संयुक्त आर्थिक मंच की बैठक को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत निवेश के लिए सबसे अच्छी जगह है। पीएम मोदी ने भारत और जापान के पार्टनरशिप को लेकर भी बात की। तो चलिए जानते हैं पीएम मोदी के संबोधन की 5 बड़ी बातें क्या थी। 

राजनीतिक स्थिरता

पीएम मोदी ने कहा कि  पिछले 11 वर्षों में भारत के अभूतपूर्व परिवर्तन से आप सभी भलीभांति परिचित हैं। आज भारत में राजनीतिक स्थिरता है, आर्थिक स्थिरता है,नीति में पारदर्शिता है, पूर्वानुमान है।

सबसे तेज ग्रो करने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था

आज भारत विश्व की सबसे तेज ग्रो करने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था है और बहुत जल्द विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।

40 बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जापानी कंपनियों ने भारत में 40 बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है। मात्र पिछले 2 वर्षों में 30 बिलियन डॉलर का प्राइवेट इन्वेस्ट हुआ है।

सेमीकंडक्टर से स्टार्टअप्स तक हर क्षेत्र में साझेदारी

जापान के साथ पार्टनरशिप को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि भारत की विकास यात्रा में जापान हमेशा एक अहम पार्टनर रहा है। मेट्रो से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक, सेमीकंडक्टर से स्टार्टअप्स तक हर क्षेत्र में हमारी साझेदारी आपसी विश्वास का प्रतीक बनी हैं।

Related Post

उन्होंने आगे कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि मेरी यात्रा की शुरुआत व्यापार जगत के दिग्गजों के साथ हो रही है। उसमें से बहुत लोग हैं जिनसे मेरा व्यक्तिगत परिचय रहा है। मुझे खुशी है कि मुझे आप लोगों से मिलने का मौका मिला है। मैं प्रधानमंत्री इशिबा का विशेष रूप से आभार व्यक्त करता हूं कि वे इस फॉरम से जुड़े हैं उनके बहुमूल्य वक्तव्यों के लिए मैं उनका अभिनंदन करता हूं। 

जापान के तकनीक को लेकर कही ये बात

वहीं भारत-जापान संयुक्त आर्थिक मंच को संबोधित करते हुए जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने कहा कि जापान की उन्नत तकनीक और भारत की उत्कृष्ट प्रतिभा एक-दूसरे की पूरक हैं, जिससे हमारे आर्थिक संबंधों का नाटकीय विस्तार हो रहा है। कई जापानी कंपनियाँ मेक इन इंडिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

ऑटो सेक्टर में साझेदारी

अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने कहा कि ऑटो सेक्टर में हमारी साझेदारी बेहद सफल रही है। हम मिलकर बैटरी, रोबोटिक्स, सेमीकंडक्टर, जहाज निर्माण और परमाणु ऊर्जा में भी यही जादू दोहरा सकते हैं। हम मिलकर ग्लोबल साउथ, खासकर अफ्रीका के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ कि भारत आइए और मिलकर विश्व का निर्माण कीजिए।

अपने कार्यकाल से पहले ही जिस RBI गवर्नर ने छोड़ा पद, उसे नियुक्त किया गया IMF का कार्यकारी निदेशक

जापान के पीएम ने क्या कहा ?

प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने आगे कहा कि आज हमारी कंपनियों के बीच नए सहयोग दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर, भारत में अपने निवेश को आगे बढ़ाने और सहयोग को मज़बूत करने के लिए जापान की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि हम दोनों देशों के इर्द-गिर्द केंद्रित अपनी आपूर्ति श्रृंखला का लगातार निर्माण कर रहे हैं। मैं चाहता हूं कि भविष्य में हमारा द्विपक्षीय सहयोग निरंतर विकसित होता रहे। छह साल पहले मैं वाराणसी गया था और वहाँ कुछ बहुत ही मेहनती लोगों से मिला था। मैं विकास के लिए भारत की ऊर्जा से अभिभूत था। तकनीक और बाज़ार का मेल दूसरी पहल है। कई जापानी कंपनियाँ मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल के निर्माण पर मिलकर काम कर रही हैं। मारुति सुजुकी, जिसने 40 साल पहले भारत में प्रवेश किया था, अब एक महत्वपूर्ण बाज़ार हिस्सेदारी रखती है।

हुनर देख तोड़ दिया गया था खेल का सामान, कौन है वो खिलाड़ी जिसके नाम पर मनाया जाता है राष्ट्रीय खेल दिवस

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026