Categories: विदेश

Pakistan Independence Day: मातम में बदला पाकिस्तान की आजादी का जश्न, चलने लगीं गोलियां, 3 लाशें गिरीं, दर्जनों घायल

Pakistan Independence Day 2025: पाकिस्तान में आज यानि 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, लेकिन अचानक यह जश्न का माहौल मातम में बदल गया। दरसल यहां  स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 से ज़्यादा लोग घायल हो गए।

Published by

Pakistan Independence Day 2025: पाकिस्तान में आज यानि 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, लेकिन अचानक यह जश्न का माहौल मातम में बदल गया। दरसल यहां  स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 से ज़्यादा लोग घायल हो गए। गोलीबारी में मारे गए लोगों में एक वरिष्ठ नागरिक और एक 8 साल की बच्ची भी शामिल है।

पाकिस्तान के ‘जियो न्यूज़’ की एक रिपोर्ट के अनुसार कराची शहर में कई जगहों पर यह हादसा हुआ है। अज़ीज़ाबाद में एक बच्ची सड़क पर घूम रही थी, तभी उसे गोली लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कोरंगी में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि कराची में कई जगहों पर गोलीबारी के मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें कोरंगी के साथ-साथ लियाकताबाद और महमूदाबाद भी शामिल हैं।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

गोलीबारी की घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सिविल, जिन्ना और अब्बासी शहीद अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने भी अपना काम शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार, कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार भी किया गया है। उनके पास से आधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं। पाकिस्तान में गोलीबारी की घटनाएँ बढ़ने लगी हैं और लोग अवैध रूप से हथियार रखने लगे हैं।

Related Post

दुनिया के सबसे खतरनाक तानाशाह की बहन ने ट्रंप के सामने रखी ऐसी शर्त, सुन सकपका गया दक्षिण कोरिया, दुनिया भर में हो रही है…

कराची में पहले भी गोलीबारी में कई लोगों की मौतें

पाकिस्तान में इससे पहले भी गोलीबारी की घटनाओं में कई लोगों की मौत हो चुकी है। एआरवाई न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल कराची में 42 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें 5 महिलाएं भी शामिल थीं। यह घटना जनवरी महीने की ही है। वहीं, 233 लोगों के घायल होने के मामले भी सामने आए थे। हालाँकि, ये सभी मामले आपसी कलह और पारिवारिक कलह के कारण हुए थे।

बच्चे पैदा कर मालामाल हो जाएंगे इस देश के लोग, मिलेंगे इतने पैसे , रकम सुन अमिरों के भी उड़े होश

Recent Posts

Chaitra Navratri: सर्वोच्च होने के बावजूद तीसरे स्थान पर क्यों आती हैं देवी त्रिपुर सुंदरी… जानिए महाविद्याओं का रहस्य

Chaitra Navratri: त्रिपुर सुंदरी सभी देवियों की मूल शक्ति मानी जाती हैं. उनका तीसरा स्थान…

March 23, 2026

Bihar Board 12th Result 2026: कुछ ही देर में स्क्रीन पर होगा 12 का रिजल्ट, यहां जानें कैसे चेक करें परिणाम

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार विद्यालय एग्जाम कमेटी आज क्लास 12 का रिजल्ट अनाउंस…

March 23, 2026

Chaitra Chhath: कब है चैत छठ, नहाय-खाय से उषा अर्घ्य तक जानें पूजा विधि और व्रत के नियम

Chaitra Chhath: चैती छठ हिंदू धर्म का पवित्र व्रत है, जो भगवान सूर्य और छठ…

March 23, 2026