Categories: विदेश

आसिम मुनीर के लिए नासूर बना ‘ऑपरेशन सिंदूर’, भारत के खिलाफ फिर से रची नई साजिश…इस बार करने वाले हैं कुछ नया!

पाकिस्तान के नाकाम सेना प्रमुख ने वही किया जिसके लिए वे जाने जाते हैं, लोगों के सामने झूठ बोलना। कराची स्थित नौसेना अकादमी में भी उन्होंने यही किया। यहां मुनीर ने भारत के खिलाफ जहर उगला। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान ने भारत को जोरदार जवाब दिया।

Published by Shubahm Srivastava

PAK Army Chief Asim Munir : पाकिस्तान के फेल सेना प्रमुख आसिम मुनीर अभी तक ऑपरेशन सिंदूर में भारत की तरफ से मिली करारी हार को अभी तक पचा नहीं पाए हैं। यही वजह है कि वो नए सिरे से भारत के खिलाफ जहर उगलने में लगे हुए हैं। कराची स्थित नौसेना अकादमी में पाक सेना प्रमुख ने भारत के खिलाफ जहर उगला। 

जानकारों की माने तो आसिम मुनीर के बयान पाकिस्तान के कश्मीर में प्रॉक्सी वॉरफेयर यानी युद्ध जारी रखने के रुख को मजबूत करने और नौसेना पर नियंत्रण पाने के प्रयास के रूप में देखे जा रहे हैं। लेकिन उनका ये बयान शहबाज शरीफ और अन्य नेताओं के लिए भी खतरे की घंटी है। उनका मकसद अपने प्रभाव को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाना है और सत्ता को मजबूत करने के लिए भारत विरोधी बयानबाजी का लाभ उठाना है।

आसिम मुनीर ने फिर बोला झूठ

पाकिस्तान के नाकाम सेना प्रमुख ने वही किया जिसके लिए वे जाने जाते हैं, लोगों के सामने झूठ बोलना। कराची स्थित नौसेना अकादमी में भी उन्होंने यही किया। यहां मुनीर ने भारत के खिलाफ जहर उगला। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान ने भारत को जोरदार जवाब दिया। हालांकि, पूरी दुनिया ने देखा कि ऑपरेशन सिंदूर के कारण पाकिस्तान को किस तरह भारी नुकसान उठाना पड़ा और उसके बाद इस्लामाबाद ने नई दिल्ली का दरवाजा खटखटाया।

 मुनीर ने आगे कहा कि पाकिस्तान ने गंभीर उकसावे के बावजूद संयम और परिपक्वता के साथ काम किया और क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाई, जिससे पाकिस्तान क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने वाला देश बन गया। पाकिस्तान भविष्य में किसी भी आक्रमण का त्वरित और उचित जवाब देगा।

Related Post

पाक नेवी का हाल, बेहाल

ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तानी नौसेना की पोल खोल दी। भारत की रणनीतिक स्थिति का मुकाबला करने में पाकिस्तानी नौसेना की अक्षमता ने इस्लामाबाद को 10 मई को तत्काल युद्ध विराम की मांग करने पर मजबूर कर दिया। इस कदम ने ऑपरेशन सिंदूर द्वारा उजागर की गई पाकिस्तान की पारंपरिक कमजोरियों को सामने ला दिया। कराची पर हमला करने की प्रस्तावित योजना भारत की बढ़ी हुई सैन्य क्षमताओं की एक कड़ी याद दिलाती है।’

जंग में मिला यूक्रेन को बड़ा झटका, रूस ने मार गिराया जेलेंस्की का सबसे घातक फाइटर जेट…जाने भारत के लिए क्यों है ये अच्छी खबर?

NATO के इस कदम से आग बबूला हुए पुतिन, इस देश में भेज दिया अपना खतरनाक प्लेन…क्या नई जंग की तरफ बढ़ रहा रूस?

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

West Bengal Election: 182 सीटों पर किस्मत आजमाएगा ओवैसी-कबीर गठबंधन, बंगाल की राजनीति में बड़ा खेल!

West Bengal Assembly Election: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस बात की घोषणा की है…

March 23, 2026

Lakshmi Panchami 2026: लक्ष्मी पंचमी के दिन कर लें इस मंत्र का जाप, घर में कभी नहीं होगी इस चीज की कमी

Lakshmi Panchami 2026: आज 23 मार्च को लक्ष्मी पंचमी है. आज के दिन लोग अपना…

March 23, 2026