Categories: विदेश

‘अपनी मां का…’, आसिम मुनीर को किसने दी युद्ध की धमकी; भारत के बाद क्या पाकिस्तान उलझेगा नए दुश्मन से

TTP on Pak Army Chief: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने पाक आर्मी चीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को धमकी दी है.

Published by Sohail Rahman

Pakistan Taliban Conflict: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है. पाकिस्तान अपने घर में भी चारों तरफ से घिरा हुआ है. एक तरफ अफगानिस्तान से पाकिस्तान भिड़ गया है तो दूसरी तरफ भारत और पाकिस्तान पहले से ही दुश्मन है. ऐसे में पाकिस्तान की हालत काफी दयनीय बन गई  है. युद्धविराम की अवधि बढ़ाए जाने के बावजूद कभी-कभार झड़पें होती रहती हैं. इस बीच, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP या पाकिस्तानी तालिबान) ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर को धमकी दी है.

पाकिस्तानी तालिबान ने दी मुनीर को धमकी

पाकिस्तानी तालिबान ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को धमकी दी है. पाकिस्तानी तालिबान ने कहा कि अगर तुम मर्द हो, तो हमारा सामना करो. टीटीपी की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है. जिसमें टीटीपी के कमांडर द्वारा कहा जा रहा है कि मुनीर को अपने सैनिकों को मरने के लिए भेजने के बजाय अपने शीर्ष अधिकारियों को युद्ध के मैदान में भेजना चाहिए.

यह भी पढ़ें :-

Related Post

ट्रंप ने रूस को दिया ऐसा झटका, तितर-बितर हो जाएगी ‘रूसी विरासत’! जानिए क्यों मोल ली दुश्मनी?

टीटीपी कमांडर काजिम ने दी धमकी

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार इन वीडियो में 8 अक्टूबर को खैबर पख्तूनख्वा के कुर्रम इलाके में हुए एक हमले की फुटेज शामिल है. टीटीपी ने 22 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया, जिससे व्यापक हंगामा हुआ. हालांकि, पाकिस्तान ने संख्या छिपाई और केवल 11 सैनिकों को मारने की बात स्वीकार की. एक वीडियो में कमांडर काज़िम नाम का एक वरिष्ठ टीटीपी कमांडर पाकिस्तानी सेना प्रमुख मुनीर को धमकी देता हुआ दिखाई दे रहा है.

पाकिस्तानी सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल और मेजर की हत्या में शामिल था काजिम

वीडियो में काजिम को कहता हुआ सुना जा सकता है कि अगर तुम मर्द हो तो हमारा सामना करो. वह आगे कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि अगर तुमने अपनी मां का दूध पिया है, तो हमसे लड़ो. इस वीडियो ने पाकिस्तानी सेना में खलबली मचा दी है. पाकिस्तान ने काजिम पर 10 करोड़ पाकिस्तानी रुपये का इनाम रखा है. जानकारी के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि काजिम हाल ही में पाकिस्तानी सेना के एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक मेजर की हत्याओं में शामिल था.

पाकिस्तानी अधिकारी ने क्या कहा?

इस पूरे मामले को लेकर पाकिस्तानी अधिकारी का बयान भी सामने आया है. जिसमें कहा गया है कि कुर्रम जिले का निवासी काजिम सैन्य काफिलों और पाराचिनार जा रहे शिया समुदाय के वाहनों पर हमलों के पीछे भी था. उस पर कुर्रम के उपायुक्त जावेदुल्लाह महसूद की हत्या की कोशिश की साजिश रचने का भी आरोप है. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संबंध 2023 से ही तनावपूर्ण रहे हैं, लेकिन अब तनाव और बढ़ गया है. इस्लामाबाद ने बार-बार चिंता व्यक्त की है कि आतंकवादी सीमा पार हमले करने के लिए अफगान धरती का इस्तेमाल कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें :- 

‘देवबंद मदरसे पर नजर रखना…’ तालिबान के विदेश मंत्री के दौरे के बाद; जाने किसने भेजा भारत को ये संदेश?

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026