Categories: विदेश

पाकिस्तान-अफगानिस्तान में क्या डोनाल्ड ट्रंप ने कराया सीजफायर? Inside Story में पढ़िये सबसे बड़ा खुलासा

Pakistan Afghanistan Ceasefire:कतर के विदेश मंत्रालय ने आज तड़के ऐलान किया कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान कतर के दोहा में आयोजित बातचीत के दौरान युद्धविराम पर सहमती बन गई है.

Published by Divyanshi Singh

Pakistan Afghanistan ceasefire: पाकिस्तान के अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक के बाद से तनाव बढ़ रहे थे. लेकिन अब भारत के दो पड़ोसियों के बीच सुलह की खबर सामने आई हैं. बता दें कि कतर के विदेश मंत्रालय ने आज सुबह घोषणा की कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान दोहा, कतर में हुई वार्ता के दौरान युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं. तुर्की की मध्यस्थता में हुई इस वार्ता का उद्देश्य एक सप्ताह से चल रहे भीषण सीमा संघर्ष को समाप्त करना है, जिसमें दर्जनों लोग मारे गए हैं और सैकड़ों घायल हुए हैं.

क्या ट्रंप ने करवाया सीजफायर?

वहीं कयास लगाया जा रहा है कि ट्रंप के कहने पर कतर ने दोनों ही देशों में सीजफायर करवाया हो. गौरतलब है कि कतर और अमेरिका के रिश्ते अच्छे हैं. और ट्रंप के कहने पर कतर ये कदम उठाया हो. हालाकि कतर पीछले कई सालों से ये काम कर रहा है. कतर दो देशों के बीच मध्यस्थता करने तथा बिना किसी हल्ला-गुल्ला के समझौते कराने के लिए जाना जाता है. वहीं ट्रंप किसी भी वक्त इस सीजफायर का क्रेडिट ले सकते हैं.

लड़ाई में कई लोगों की मौत

यह वार्ता अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हुई लड़ाई में दर्जनों लोगों के मारे जाने के बाद हुई है, जो 2021 में काबुल में तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद से दोनों पड़ोसियों के बीच सबसे भीषण टकराव है. अफगान अधिकारियों ने पुष्टि की है कि रक्षा मंत्री मुल्ला मुहम्मद याकूब के नेतृत्व में काबुल प्रतिनिधिमंडल ने दोहा वार्ता में भाग लिया, जबकि पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने तालिबान प्रतिनिधियों के साथ चर्चा का नेतृत्व किया.

पाकिस्तान का आरोप क्या है?

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा कि वार्ता अफगानिस्तान से पाकिस्तान के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद को समाप्त करने और पाक-अफगान सीमा पर शांति और स्थिरता बहाल करने के तत्काल उपायों पर केंद्रित थी. हिंसा तब भड़की जब इस्लामाबाद ने अफगानिस्तान से उन आतंकवादियों पर लगाम लगाने की मांग की जो सीमा पार से पाकिस्तान में हमले कर रहे थे.

Related Post

इस्लामिक स्टेट को समर्थन देने के आरोप

तालिबान ने आतंकवादियों को पनाह देने से इनकार किया और पाकिस्तान पर अफ़ग़ानिस्तान को अस्थिर करने के लिए गलत सूचना फैलाने और इस्लामिक स्टेट से जुड़े समूहों का समर्थन करने का आरोप लगाया. इस्लामाबाद ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि आतंकवादियों ने पाकिस्तानी सरकार को उखाड़ फेंकने और सख्त इस्लामी शासन लागू करने के लिए लंबे समय से अभियान चलाया है.

तालिबान सरकार का पलटवार

तालिबान सरकार ने शनिवार को कहा कि अफ़ग़ान प्रतिनिधिमंडल में रक्षा मंत्री और राष्ट्रीय ख़ुफ़िया एजेंसी के प्रमुख शामिल थे. एक दिन पहले, पाकिस्तान ने कहा था कि पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल शनिवार को दोहा के लिए रवाना होगा. हालाँकि, उसने और विवरण नहीं दिया.

दोनों देशों का कहना है कि वे एक-दूसरे की आक्रामकता का जवाब दे रहे हैं. पाकिस्तान ने अफ़ग़ानिस्तान पर सीमावर्ती क्षेत्रों में हमले करने वाले आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप लगाया है, हालाँकि तालिबान ने इस आरोप का खंडन किया है.

रूस-अमेरिका दुश्मनी भूला बनेंगे दोस्त! मास्को ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, जाने क्या है पुतिन-ट्रंप फ्रेंडशिप टनल?

Divyanshi Singh

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026