Categories: विदेश

कितने बड़े नशेड़ी हैं उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन? एक दिन में फूंक जाते हैं इतने डिब्बे सिगरेट

kim jong Un:41 वर्षीय किम जोंग उन को चेन स्मोकर माना जाता है। किम को कई बार सार्वजनिक रूप से सिगरेट पीते देखा गया है। सवाल यह उठ रहा है कि किम एक दिन में कितनी सिगरेट पीते हैं?

Published by Divyanshi Singh

kim jong Un Cigarette Addiction: उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन (Kim Jong Un) के क्रुरता की कहानी तो आपने खूब सुनी होगी। उत्तर कोरिया (North Korea) का तानाशाह किम जोंग उन अपनी सनक के लिए देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में चर्चा में रहता है। किम जोंग बेहद आलीशान जिंदगी (kim jong luxurious life) जीता है। लेकिन आप ये जान कर हैरान रह जाएंगे कि किम जोन उन बहुत बड़ा नशेड़ी है। 41 वर्षीय किम जोंग उन को चेन स्मोकर माना जाता है। किम को कई बार सार्वजनिक रूप से सिगरेट पीते देखा गया है। सवाल यह उठ रहा है कि किम एक दिन में कितनी सिगरेट पीते हैं?

सिगरेट पीते हैं कोरिया के 46% मर्द

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि किम जोंग ही नहीं बल्कि उत्तर कोरिया के लोग सिगरेट बनाने और पीने, दोनों में आगे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वर्ष 2017 में एक रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि उत्तर कोरिया में लगभग 46 प्रतिशत पुरुष सिगरेट पीते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, औसतन एक व्यक्ति प्रतिदिन 12 सिगरेट पीता है।

धूम्रपान को लेकर उत्तर कोरिया में कानून

इस रिपोर्ट के सामने आने के  बाद किम जोंग उन की सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान को लेकर एक कानून बनाया। इस कानून के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर जुर्माने का प्रावधान किया गया।

एक दिन में कितान सिगरेट पीते हैं किम जोंग उन ?

न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार किम जोंग उन रोज़ाना सिगरेट पीते हैं। कभी-कभी वह 4 पैकेट सिगरेट पीते हैं। एक पैकेट में 20 सिगरेट होती हैं। किम परिवार के लिए खाना बनाने वाले एक जापानी शेफ ने कुछ साल पहले दावा किया था कि किम ने किशोरावस्था में ही सिगरेट पीना शुरू कर दिया था।

Related Post

पीते हैं सबसे महंगी सिगरेट

किम के पिता भी लगातार धूम्रपान करते थे। 2011 में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। डेली एनके वेबसाइट के अनुसार, किम जोंग उन का पसंदीदा सिगरेट ब्रांड 7.27 है। यह उत्तर कोरिया की सबसे महंगी सिगरेट है। इसके एक पैकेट की कीमत लगभग 580 रुपये है।

PM Modi के लिए चीन के सबसे खास कार का इंतजाम, खासियत जान रह जाएंगे हैरान

इन देशों से गिफ्ट के तौर पर आता है सिगरेट

2018 में, दक्षिण कोरियाई खुफिया एजेंसी (एनआईएस) ने एक गुप्त रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा था कि किम को स्विस और जर्मन सिगरेट तोहफे में मिलती हैं। किम इनका खूब इस्तेमाल भी करते हैं।

डिस्क्लेमर- सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।

अमेरिका का U-TURN, आखिर भारत से क्यों डरे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ?

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026