Categories: विदेश

‘एक रणनीतिक आपदा…’, निक्की हेली ने ट्रंप को दिखाया आईना, याद दिलाया भारत के पावर का सही अंदाजा, सुन हिल गए अमेरिकी राष्ट्रपति

US Ambassador Nikki Haley:हेली ने अमेरिका को चेतावनी दी कि भारत के साथ दुश्मन जैसा व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एशिया में चीनी प्रभुत्व के खिलाफ एकमात्र संतुलन बनाने वाले देश के साथ 25 साल की प्रगति को रोकना एक रणनीतिक आपदा होगी।

Published by Divyanshi Singh

US Ambassador Nikki Haley: जब से ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ का ऐलान किया है तब से भारत और अमेरिका के रिश्ते पहले जैसे नही रहे। अब संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने बड़ी चेतावनी दी है। उन्होने कहा है कि भारत और अमेरिका के रिश्ते टूटने के कगार पर पहुंच गए हैं। उन्होने कहा कि चीन की वैश्विक महत्वाकांक्षाओं पर अंकुश लगाने के लिए अमेरिका को भारत के साथ अपने संबंधों को सुधारना होगा। 

ट्रंप ने क्या कहा ?

पूर्व राजदूत ने एक पत्रिका में लिखे लेख में कहा कि ट्रंप प्रशासन को अमेरिका और भारत के साझा लक्ष्यों की अनदेखी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका को चीन की वैश्विक महत्वाकांक्षाओं पर नियंत्रण रखना है और चीन का सामना करना है, तो अमेरिका को भारत जैसा दोस्त ज़रूर चाहिए।

रणनीतिक आपदा

हेली ने ट्रंप द्वारा डाले जा रहे दबाव का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि रूस से भारत की ऊर्जा खरीद यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के वित्तपोषण में मदद करती है। लेकिन हेली ने अमेरिका को चेतावनी दी कि भारत के साथ दुश्मन जैसा व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एशिया में चीनी प्रभुत्व के खिलाफ एकमात्र संतुलन बनाने वाले देश के साथ 25 साल की प्रगति को रोकना एक रणनीतिक आपदा होगी।

अमेरिका के लिए भारत जरूरी

हेली ने तर्क दिया कि वाशिंगटन के आर्थिक और सुरक्षा लक्ष्यों के लिए भारत के साथ अच्छे संबंध बेहद ज़रूरी हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका चीन से अपनी आपूर्ति श्रृंखला हटाना चाहता है, लेकिन भारत इसे पूरा करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन को अतिरिक्त टैरिफ और रूसी तेल विवाद को दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच दरार पैदा करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।

Related Post

नहीं पढ़ी नमाज तो होगी 2 साल की सजा, इस देश ने निकाला ऐसा फरमान, सुन कांपने लगे मुसलमान

भारत के पावर को लेकर कही ये बात

हेली ने अपने लेख में लिखा कि जिस तरह से भारत आगे बढ़ रहा है, वह जल्द ही चीन के प्रभाव को पीछे छोड़ सकता है। उन्होंने कहा कि सरल शब्दों में कहें तो जैसे-जैसे भारत की शक्ति बढ़ेगी, चीन की महत्वाकांक्षाएँ भी कम होती जाएँगी। हेली ने ट्रंप प्रशासन से आग्रह किया कि ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच सीधी बातचीत हो ताकि दोनों देशों के बिगड़ते संबंधों को सुधारा जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो बीजिंग इस दरार का फायदा उठाएगा, जो अमेरिका की एक बड़ी भूल होगी।

हेली ने उन पुराने शब्दों को दोहराया जो रोनाल्ड रीगन ने 1982 में व्हाइट हाउस में इंदिरा गांधी से कहे थे। उन्होंने कहा था कि भले ही वाशिंगटन और नई दिल्ली कभी अलग-अलग रास्ते अपना लें, लेकिन उनका लक्ष्य एक ही रहना चाहिए।

हमारी जमीन से…, एक ही झटके में भारत ने निकाल दी यूनुस की हेकड़ी , पूरा मामला जान रह जाएंगे हैरान

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026