Categories: विदेश

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के चुनाव में बहुमत के करीब पहुंच चुकी है. बता दें कि, वह काठमांडू के मेयर रह चुके हैं. बालेंद्र शाह उर्फ बालेन शाह को नेपाल के नए पीएम के चेहरे के तौर पर देखा जा रहा है.

Published by Preeti Rajput

Who Is Balen Shah: रैपर बालेंद्र शाह की पार्टी राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्रता पार्टी सरकार बनाने की ओर अग्रसर है. काठमांडू के मेयर पद पर से इस्‍तीफा देने के बाद राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्रता पार्टी  बालेंद्र राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्रता पार्टी का हिस्सा बने थे. बालेंद्र शाह को बालेन शाह के नाम से भी जाना जाता है. माना जा रहा है कि राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्रता पार्टी को बहुमत मिलने के बाद बालेंद्र शाह को नेपाल का नया प्रधानमंत्री बनाया जा सकता है. 

नेपाल को मिलेगा नया प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद जेन जेड युवाओं के बीच बालेन शाह को लेकर खूब क्रेज देखने को मिला था. यहां तक की उन्हें तत्काल प्रधानमंत्री बनाने की भी मांग उठी थी, वहीं अब चुनाव की नतीजे भी उसी तरफ इशारा कर रहे हैं. बालेन शाह के चर्चा में आने के बाद से लोग जानना चाहते हैं कि वह कौन है और उनकी पत्नी का नाम क्या है? 

बालेन शाह – सबीना काफले की लव स्टोरी

आज हम इस खबर में बालेन शाह और उनकी पत्नी सबीना काफले की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं. बता दें कि, इनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. कविताओं से शुरु हुआ दोनों का यह रिश्ता जल्द ही दोस्ती और फिर प्यार में बदल गया और साल 2018 में दोनों ने शादी कर ली.

कौन है सबीना काफले?

सबीना काफले नेपाल के मोरंग जिले के उरलाबारी की रहने वाली हैं. वह एक लेखिका हैं. सबीना ने नोबल कॉलेज से पब्लिक हेल्थ में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी. उन्होंने दीपलता नामक एक उपन्यास भी लिखा है. वह सोशल मीडिया पर प्रेम कविताएं शेयर करती थी. उनकी इन्हीं कविताओं ने बालेन शाह का दिल में अपनी जगह बना ली. रैपर और गीतकार के रुप में मशहूर बालेन शाह सबीना के लेखन कला के दीवाने हो गए और यहीं से दोनों की प्रेम कहानी शुरु हुई. 

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल में RSP 72 सीटों पर आगे, बालेन शाह के आगे फीके पड़े पूर्व पीएम केपी ओली

Related Post

पहली मुलाकात फिर शादी

साल 2017 में एक साहित्य कार्यक्रम में बालेन शाह और सबीना काफले की पहली मुलाकात हुई. बालेन ने बाद में बताया था कि सबीना की सादगी और उनकी कविताओं ने  उन्हें अपनी तरफ आकर्षित किया था. यहीं से बातचीत का सिलसिला शुरु हुआ और दोनों का रिश्ता प्यार में बदल गया. फरवरी 2018 में मोरंग के उरलबारी में सादगी के साथ शादी कर ली. इस शादी में सिर्फ रिश्तेदार शामिल हुए थे, शादी के कुछ साल बाद कपल ने एक बेटी को जन्म दिया. 

बालेन शाह का राजनितिक करियर

बालेन शाह का कद सियासत में तेजी से बढा था. साल 2022 में उन्होंने स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर काठमांडू के मेयर चुनाव में जीत हासिल की. साथ ही वह युवा नेता के रुप में उभरे. जेन जी के बीच उनकी काफी लोकप्रियता देखने को मिलती है. निजी जिंदगी में सबीना काफले हमेशा उनकी ताकत  बनकर खड़ी रही. बालेन शाह की एक कंसल्टिंग कंपनी भी है.  

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

बालेन शाह की नेटवर्थ

द वीक और बिजनेस टुडे जैसी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बालेन शाह की कुल नेट वर्थ करीब 5 से 6 करोड़ नेपाली रुपये (करीब 30-35 लाख भारतीय रुपये) के आसपास है.जानकारी के मुतबिक, यह आंकड़ा 2025-2026 की रिपोर्ट्स पर आधारित है. वहींउनकी मासिक कमाई करीब 3 लाख नेपाली रुपये बताई जाती है.

Preeti Rajput

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026