Categories: विदेश

पाकिस्तान नहीं आसिम मुनीर ने अपने सारे बच्चों को छुपा कर रखा है यहां, बेटे के शहीद होने वाले बयान के बाद खुल गया पाक जनरल का पोल, मचा हड़कंप

मुनीर के परिवार में दो भाई हैं। एक भाई पहले शिक्षक थे, जो अब सेवानिवृत्ति के बाद रावलपिंडी में रहते हैं। मुनीर का छोटा भाई धार्मिक गतिविधियों का संचालन करता है। मुनीर के पिता भी पाकिस्तान में इमाम के रूप में कार्यरत थे। मुनीर के अलावा, परिवार में कोई भी सेना में नहीं है।

Published by Divyanshi Singh

Asim Munir: अमेरिका दौरे पर गए पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने भारत को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। मुनीर के मुताबिक, यह लड़ाई कभी नहीं रुक सकती। मेरे जाने के बाद मेरा बेटा लड़ेगा और उसकी मौत के बाद मेरा पोता भारत के खिलाफ जंग लड़ेगा। तीन बच्चों के पिता आसिम मुनीर 2022 से पाकिस्तानी सेना प्रमुख का पद संभाल रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मुनीर ने अपने परिवार को पाकिस्तान से बाहर भेज दिया था। इतना ही नहीं, जिस रात भारत ने रावलपिंडी पर हमला किया था। उस रात मुनीर अपनी जान बचाने के लिए सेना मुख्यालय के बंकर में चले गए थे।

मुनीर का इकलौता बेटा क्या करता है?

पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर की शादी इरम नकवी (अब मुनीर) से हुई है। इरम और आसिम के तीन बच्चे हैं। दो बेटियाँ और एक बेटा। दोनों बेटियाँ बड़ी हो गई हैं, जो लंदन में रहती हैं। वरिष्ठ पाकिस्तानी पत्रकार अहमद नूरानी ने 2022 में मुनीर परिवार के बारे में एक रिपोर्ट की थी।मुनीर की बड़ी बेटी का नाम ख़दीजा आसिम है। ख़दीजा की शादी उस्मान से हुई है, जो ब्रिटेन में सुरक्षा विभाग में तैनात हैं। नूरानी के अनुसार, मुनीर की दूसरी बेटी का नाम सुंदास उज़ैर है। सुंदास की शादी उज़ैर अली शाह से हुई है। उज़ैर पाकिस्तानी हैं। आसिम मुनीर के बेटे ने ब्रिटेन में अपनी पढ़ाई पूरी की है और अपनी माँ इरम के साथ वहीं रहते हैं। मुनीर के परिवार ने अपने बेटे के बारे में और कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

Related Post

अचानक एयरपोर्ट पर टकरा गए दो विमान, परमाणु बम के विस्फोट जैसे धुएं का गुबार देख डर गया पूरा अमेरीका, वायरल हो रहा है वीडियो

परिवार में और कौन-कौन है?

मुनीर के परिवार में दो भाई हैं। एक भाई पहले शिक्षक थे, जो अब सेवानिवृत्ति के बाद रावलपिंडी में रहते हैं। मुनीर का छोटा भाई धार्मिक गतिविधियों का संचालन करता है। मुनीर के पिता भी पाकिस्तान में इमाम के रूप में कार्यरत थे। मुनीर के अलावा, परिवार में कोई भी सेना में नहीं है।

1986 में सेना में हुए शामिल

मुनीर 1986 में पाकिस्तानी सेना में शामिल हुए। सेना प्रमुख बनने से पहले मुनीर आईएसआई प्रमुख के पद पर भी रह चुके हैं। मुनीर पाकिस्तान के दूसरे सेना प्रमुख हैं जिन्हें पद पर रहते हुए फील्ड मार्शल की उपाधि से सम्मानित किया गया है। मुनीर पर अक्सर पाकिस्तान में पर्दे के पीछे से सरकार चलाने का आरोप लगाया जाता है।

अपने बेटे और पोते को भारतीयों के हाथों क्यों मारना चाहते हैं आसिम मुनीर? किया ऐसा खुलासा सुन दंग रह गए पाकिस्तानी

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh
Tags: asim munir

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026