Eid Celebration in Iran: ईरान-इजराइल में चल रही जंग के दौरान ईरान का बड़ा नुक्सान हो गया और ईरान ने अपना सुप्रीम लीडर अली ख़ामेनेई को खो दिया है. इस बीच जहां एक तरफ ईरान में जश्न का माहौल है तो मातम भी छाया हुआ है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei की मृत्यु ईद से ठीक पहले हुई है, ऐसे में अब सवाल उठता है कि क्या ईरान इस तबाही के दौरान ईद मनाएगा या नहीं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खामेनेई की मौत पूरे देश में राष्ट्रीय शोक का कारण बन सकती है.
राष्ट्रीय शोक की घोषणा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ईरान की सरकार और धार्मिक नेतृत्व आमतौर पर किसी बड़े नेता की मृत्यु पर कई दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित कर देते हैं. ऐसे में देश में झंडे आधे झुके रहते हैं, सार्वजनिक समारोह सीमित कर दिए जाते हैं और मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रमों पर भी रोक लग सकती है. वहीँ अब ऐसा कहा जा रहा है कि उनकी मौत मुसलमानों के सबसे बड़े त्यौहार ईद के दौरान हुई है तो शायद ही ईरान में अब ईद का जश्न मनाया जाए.
Umang App में अब ‘मेरा राशन’ फीचर, घर बैठे ही फोन पर देखें राशन कार्ड से लेकर दुकान की पूरी जानकारी
कैसे मनाई जाएगी ईद
जैसा की आप सभी जानते हैं कि ईद मुसलामानों का सबसे बड़ा त्यौहार है. इसलिए उनकी नमाज़ पूरी तरह रद्द होना आमतौर पर मुश्किल होता है. संभव है कि मस्जिदों में ईद की नमाज़ अदा की जाए, लेकिन ईद का जश्न इस बार न हो और ईरान में श्रद्धांजलि और दुआओं का माहौल बना रहे. लोग जश्न कम और दुआ और शोक अधिक व्यक्त कर सकते हैं. बता दें कि ईरान एक इस्लामिक रिपब्लिक है जहां धर्म और राजनीति बहुत गहराई से जुड़े हुए हैं. खामेनेई की मृत्यु के बाद देश में नया सर्वोच्च नेता ख़ामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को चुना गया है, ऐसे बड़े राजनीतिक बदलाव के कारण भी त्योहारों का माहौल काफी शांत या सीमित हो सकता है.
सरकारी नौकरी तो नियम भी सख्त! इस देश में बच्चे नहीं कर सकते विदेश में पढ़ाई; जानें वजह