Categories: विदेश

Trump के सलाहकार की इस विदेशी संगठन ने कर दी बोलती बंद, कहा – रूस-यूक्रेन संकट के लिए भारत जिम्मेदार नहीं…

Russia Ukraine War: अमेरिका में रहने वाले यहूदियों के एक समर्थक समूह ने भारत का पक्ष लिया है। उन्होंने साफ कहा है कि रूस-यूक्रेन संकट के लिए भारत जिम्मेदार नहीं है।

Published by Shubahm Srivastava

Russia Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप लगातार भारत पर रूस-यूक्रेन युद्ध जारी रखने का आरोप लगा रहे हैं। इसके अलावा, रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ भी लगाया गया है। हालाँकि, कई लोग ट्रंप के इस तर्क को गलत मानते हैं। कई प्रतिष्ठित अमेरिकी अर्थशास्त्रियों ने भारत पर टैरिफ लगाने के लिए ट्रंप की आलोचना की है।

अब इसी कड़ी में, अमेरिका में रहने वाले यहूदियों के एक समर्थक समूह ने भारत का पक्ष लिया है। उन्होंने साफ कहा है कि रूस-यूक्रेन संकट के लिए भारत जिम्मेदार नहीं है।

‘रूस-यूक्रेन संकट के लिए भारत जिम्मेदार नहीं’

शुक्रवार को, अमेरिका की यहूदी समिति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वह अमेरिकी अधिकारियों द्वारा भारत पर किए गए मौखिक हमलों से बेहद स्तब्ध और चिंतित है। समूह ने नवारो की टिप्पणी को अपमानजनक आरोप बताया। पोस्ट में आगे कहा गया कि हमें ऊर्जा की जरूरत वाले भारत की रूसी तेल पर निर्भरता पर अफसोस है, लेकिन भारत पुतिन के युद्ध अपराधों के लिए जिम्मेदार नहीं है। 

वह एक मित्रवत लोकतांत्रिक देश और अमेरिका का एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार है। महाशक्तियों के बीच प्रतिस्पर्धा में उसकी अहम भूमिका है। पोस्ट में कहा गया कि यह महत्वपूर्ण संबंधों को फिर से स्थापित करने का समय है।

Related Post

पीटर नवारो ने लगाए थे भारत पर आरोप

आपको बता दें कि ट्रंप के अलावा उनके अधिकारी भी लगातार भारत के खिलाफ बयानबाजी और आरोप लगा रहे हैं। इसी कड़ी में व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने रूस-यूक्रेन संकट को मोदी का युद्ध करार देते हुए कहा था कि शांति का रास्ता आंशिक रूप से नई दिल्ली से होकर जाता है।

वह इस बारे में पहले भी काफी कुछ कह चुके हैं और इस बार उन्होंने सीधे तौर पर पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत द्वारा तेल खरीदे जाने की वजह से ही रूस यह युद्ध लड़ पा रहा है।

इतना ही नहीं, नवारो ने भारत को रूस का बैंक बताया। और आगे कहा कि भारत रूस से तेल ले रहा है, उसे रिफाइन कर रहा है और ऊंची कीमत पर बेच रहा है। इस पूरी प्रक्रिया से रूस को फायदा हो रहा है।

बेल्जियम में मेहुल चोकसी के साथ हो गया खेला, कोर्ट ने दिया ऐसा झटका…भगोड़े हीरा व्यापारी के उड़ गए होश

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Rang Panchami 2026: 8 या 9 कब है रंग पंचमी, क्यों मनाई जाती है, क्या है इसका महत्व?

Rang Panchami 2026: बस एक दिन और फिर रंग पंचमी आने वाली है तो क्या…

March 7, 2026

Petrol Diesel Price: क्या सच में पेट्रोल पंप पर लगने वाली है लंबी लाइन? वायरल वीडियो से मची अफरा-तफरी!

Iran Israel War: सोशल मीडिया पर वायरल एक इंस्टाग्राम रील के माध्यम से यह दावा…

March 7, 2026

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026