Categories: विदेश

26000 फीट पर अटक गई थी 191 यात्रियों की जान, लोगों ने लिख डाली अपनी आखिरी वसीयत, फिर अचानक…

जापानी सरकार के मुताबिक, केबिन में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसे पायलट ठीक करने की कोशिश में जुट गए। इस दौरान विमान को 10 मिनट में 26000 फीट की ऊंचाई से नीचे उतारा गया।

Published by Divyanshi Singh

Japan:जापान में एक और बोइंग 737 विमान दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। यह बोइंग विमान चीन से जापान की राजधानी टोक्यो के लिए उड़ान भर रहा था। शंघाई में उड़ान भरते ही विमान में खराबी आ गई और वह अचानक नीचे आने लगा। विमान को करीब 26 हजार फीट से गिरता देख यात्रियों ने उस पर विदाई संदेश लिख दिए। हालांकि, अंत में विमान सुरक्षित जमीन पर उतर गया।साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, इस बोइंग विमान में 191 यात्री सवार थे। चालक दल के सदस्यों को मिलाकर यह संख्या करीब 200 है। ज्यादातर यात्री चीन के थे, जो जापान के टोक्यो जा रहे थे।

तकनीकी खराबी

जापानी सरकार के मुताबिक, केबिन में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसे पायलट ठीक करने की कोशिश में जुट गए। इस दौरान विमान को 10 मिनट में 26000 फीट की ऊंचाई से नीचे उतारा गया।शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया है कि जब विमान ने केबिन में हवा का दबाव बनाए रखने वाले प्रेशराइजेशन सिस्टम में खराबी के बारे में अलर्ट जारी किया, तो पायलटों ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से संपर्क किया।

मचा हड़कंप

जैसे ही फ्लाइट नीचे उतरी, एयर होस्टेस ने चेतावनी जारी कर दी। चेतावनी सुनते ही फ्लाइट में हड़कंप मच गया। लोग चीखने-चिल्लाने लगे। कुछ लोगों ने तुरंत सोशल मीडिया पर पोस्ट करना शुरू कर दिया। वहीं, कुछ लोगों ने अपनी आखिरी वसीयत लिखनी शुरू कर दी।

Related Post

एक यात्री ने विमान को नीचे गिरता देख लिखा- मेरा शरीर अभी भी यहीं है। मेरे पैर कांप रहे हैं। जब आप जिंदगी या मौत का सामना करते हैं, तो बाकी सब तुच्छ लगता है।विमान को लैंड करने के बाद करीब 1 घंटे तक इसे ऐसे ही रखा गया। इसके बाद ही लोगों को निकाला गया।

मुआवजे का ऐलान

वहीं, जापान एयरलाइंस का कहना है कि उसने सभी यात्रियों को करीब 10 हजार रुपये मुआवजे के तौर पर देने की पेशकश की है। एयरलाइन कंपनी ने इस बात पर खेद जताया है।

दावा! लापता हुआ अमेरिका का घातक B-2 बॉम्बर, आखिर किसने रची साजिश? कहीं ईरान…

अहमदाबाद प्लेन क्रैश से भी बड़ा हादसा होने से बचा, 900 फीट नीचे आ गया एयर इंडिया का विमान, फिर इस तरह से बचाई गई सैकड़ों लोगों की जान

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh
Tags: japan

Recent Posts

CBSE Guidelines: सीबीएससी का निर्देश, स्कूलों में मेंस्ट्रुअल हाइजीन पर नियम लागू, सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त

CBSE Guidelines: सीबीएससी के निर्देशों के बाद स्कूलों में मेंस्ट्रुअल हाइजीन मैनेजमेंट (MHM) को अनिवार्य…

March 22, 2026

Apply learning license online: घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस, RTO जाने की अब नहीं जरूरत!

Learning Driving License: लर्निंग लाइसेंस आपको ट्रैफिक नियमों की समझ के साथ सुरक्षित तरीके से…

March 22, 2026

SSC CGL vs CHSL: सैलरी और ग्रोथ में कौन है आगे; क्या रहेगा सही ऑप्शन?

SSC CGL vs SSC CHSL: SSC CGL के लिए ग्रेजुएशन अनिवार्य है, जबकि SSC CHSL…

March 22, 2026

Triumph 400 vs Classic 350: स्टाइल, माइलेज या पावर…कौन है डेली राइडर्स के लिए बेस्ट चॉइस?

best 350cc bikes India: डेली राइडिंग के लिहाज से माइलेज एक अहम फैक्टर है. Classic…

March 22, 2026