Categories: विदेश

इधर ट्रंप अलाप रहे सीजफायर का राग, उधर नेतन्याहू ने गाजा में मचाई अब तक की सबसे बड़ी तबाही, लाशें गिनते-गिनते थक गए मुसलमान

यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगले एक सप्ताह के भीतर इजरायल और हमास के बीच संघर्ष विराम समझौता हो सकता है।

Published by Divyanshi Singh

Gaza War: ईरान के साथ सीजफायर के बाद अब इजरायल गाजा पर बम बरसा रहा है। गाजा में अब इजरायल हमले में कम से कम 72 लोगों की मौत हो गई है। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी शहर खान यूनिस के पास मुवासी में तंबूओं के शिविर पर इजरायली हमले में तीन बच्चे और उनके माता-पिता मारे गए। रिश्तेदारों की माने तो उनपर हमला तब हुआ जब वह सो रहे थे।

 बच्चों की दादी सुआद अबू तेइमा ने पूछा, “इन बच्चों ने उनका क्या बिगाड़ा है? उनका क्या दोष है?” इजराइल ने शुक्रवार देर रात ये हमले शुरू किए और शनिवार सुबह तक जारी रहे। इन हमलों में गाजा सिटी में फिलिस्तीन स्टेडियम के पास 12 लोगों की मौत हो गई।

Related Post

विस्थापित लोगों के लिए आश्रय

शिफा अस्पताल के कर्मचारियों के अनुसार, विस्थापित लोगों को इस स्टेडियम में आश्रय दिया गया है। मृतकों के शवों को शिफा अस्पताल लाया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, 20 से अधिक शवों को नासिर अस्पताल ले जाया गया। शनिवार दोपहर पूर्वी गाजा शहर की एक सड़क पर हुए हमले में 11 लोग मारे गए और उनके शवों को अल-अहली अस्पताल ले जाया गया।

इजराइल-हमास के बीच समझौता

यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगले एक सप्ताह के भीतर इजरायल और हमास के बीच संघर्ष विराम समझौता हो सकता है। ट्रंप ने शुक्रवार को ओवल ऑफिस में संवाददाताओं से कहा कि हम गाजा पर काम कर रहे हैं और इसका ध्यान रखने की कोशिश कर रहे हैं। स्थिति से वाकिफ एक अधिकारी ने बताया कि इजरायल के सामरिक मामलों के मंत्री रॉन डर्मर गाजा संघर्ष विराम, ईरान और अन्य मुद्दों पर बातचीत के लिए अगले सप्ताह वाशिंगटन पहुंचेंगे।

मिला 45 लाख सैलरी का ऑफर, फिर भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर को नहीं आया पसंद…पोस्ट कर लोगों से पूछा ये सवाल?

खत्म होने वाली रूस-यूक्रेन वॉर! रूसी राष्ट्रपति ने दे दिया बड़ा बयान…इस चीज को लेकर Trump को भी बोला ‘थैंक यू’

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026