Categories: विदेश

Iran Anti-Khamenei Protest: खामेनेई को नहीं ट्रंप का खौफ! धमकी के बाद भी अमेरिका पर लगा दिया इल्जाम, ईरान सरकार का आया पहले बयान

Khamenei on Trump: पिछले कई दिनों से ईरान में जहन्नुम से भी बदतर स्थिति बनी हुई है. बड़े पैमाने पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच, खामेनेई सरकार ने पहली बार हिंसा और प्रदर्शनकारियों की मांगों को माना है.

Published by Heena Khan

Khamenei on Trump: पिछले कई दिनों से ईरान में जहन्नुम से भी बदतर स्थिति बनी हुई है. बड़े पैमाने पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच, खामेनेई सरकार ने पहली बार हिंसा और प्रदर्शनकारियों की मांगों को माना है. वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकारी टेलीविज़न ने प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसक घटनाओं और कुछ मौतों की खबरों की पुष्टि की है. लेकिन, सरकार ने इसे लोगों के असली गुस्से का नतीजा नहीं बताया है.

खामेनेई सरकार ने कह दी बड़ी बात

वहीं सरकारी टीवी ने एक कार्यक्रम में पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि प्रदर्शनों में हिंसा हुई और लोग हताहत हुए. लेकिन यह सब ‘अमेरिकी-इजरायली आतंकी एजेंटों’ ने किया है. सरकार का दावा है कि ये एजेंट आगजनी और हिंसा फैला रहे हैं ताकि देश अस्थिर हो जाए. पहले सरकार प्रदर्शनों को नजरअंदाज कर रही थी या छोटी घटना बता रही थी. अब हताहतों की बात मानकर सरकार ने हालात की गंभीरता को स्वीकार किया है.

Related Post

Donald Trump: सुबह मरे हुए पाए जाओगे! ट्रंप ने दे डाली अयातुल्ला खामेनेई को मौत की धमकी, वेनेजुएला के बाद अगला टारगेट ईरान

अमेरिका ने ईरान को दे दी धमकी

रिपब्लिकन अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने 7 जनवरी 2026 को फॉक्स न्यूज के ‘हैनिटी’ शो में अयातुल्ला खामेनेई को सीधे धमकी दी. उन्होंने कहा, “अगर तुम अपने लोगों को बेहतर जीवन की मांग पर मारते रहे, तो डोनाल्ड ट्रंप तुम्हें मार देंगे.” इसके बाद ग्राहम ने और भी तीखे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा, “अयातुल्ला और उसके गुंडों, अगर तुम ट्रंप की चेतावनी को चुनौती देते रहे, तो तुम सुबह मरे हुए पाए जाओगे.” ग्राहम ने ईरान की जनता को संबोधित करते हुए कहा, “हम आपके साथ हैं, मदद आ रही है. ट्रंप ओबामा नहीं हैं.” उन्होंने खामेनेई को ‘रिलिजियस नाजी’ कहा और वेनेजुएला का उदाहरण देते हुए ईरान को चेतावनी दी. इस बयान के बाद अमेरिकी राजनीति में भी बहस छिड़ गई है कि क्या ऐसे शब्द किसी बड़े टकराव की ओर इशारा कर रहे हैं.

Iran Anti-Khamenei Protests: ‘इस्लामिक रिपब्लिक मुर्दाबाद’, सड़कों पर तानाशाही के खिलाफ उठी आवाज, खून के कतरों से लिपटा ईरान

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

वैष्णो देवी में उमड़ी भीड़ – अचानक बंद हुआ पंजीकरण, जानें फिर से कब शुरू होगी रजिस्ट्रेशन सर्विस?

Vaishno Devi yatra guidelines: आरएफआईडी कार्ड के जरिए होने वाला पंजीकरण अब अगले दिन सुबह…

April 11, 2026

डीजल-ATF पर बड़ा झटका, तेल कंपनियों के लिए बुरी खबर! सरकार ने बढ़ाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

Diesel export duty increase India: इस फैसले में एक अहम बात यह है कि पेट्रोल…

April 11, 2026

2027 में भी कायम रहेगा सपा-कांग्रेस गठबंधन? अखिलेश यादव ने दे कर दिया साफ

UP Assembly Elections 2027: जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद प्रेस वार्ता में उन्होंने…

April 11, 2026

छत से घुसा, शटर में अटका – चोरी करना चोर को पड़ा महंगा; बुलानी पड़ गई फायर ब्रिगेड

Vaishali Clinic Theft Incident: एक चोर क्लीनिक के शटर के नीचे से अंदर घुसने की…

April 11, 2026

19 साल की लड़की, बिना डिग्री BMW में मिली नौकरी! इंटरनेट पर छिड़ी बहस; जानें क्या है सच्चाई

BMW job viral news: इस घटना के सामने आने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़…

April 11, 2026

Tata Motors का बड़ा फैसला, VRS 2026 लॉन्च; समझें किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा?

Voluntary Retirement Scheme: स्कीम के तहत वे कर्मचारी पात्र होंगे जो 30 अप्रैल 2026 तक…

April 11, 2026