व्हाइट हाउस के पास नेशनल गार्ड पर हमला, ट्रंप ने अफगान नागरिकों की सख्त जांच का दिया आदेश

अमेरिका के व्हाइट हाउस (White House) के पास ड्यूटी पर तैनात दो नेशनल गार्ड (Two National Guard) को गोली मारने की घटना सामने आई है. इस घटना को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

Published by DARSHNA DEEP

Washington DC Shooting:  अमेरिका व्हाइट हाउस के पास दो नेशनल गार्ड सदस्यों को गोली मारे जाने की घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है. इस घटना को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह एक तरह का आतंकी हमला है जिसे किसी भी हाल में बर्दाशत नहीं किया जाएगा. 

कब और कैसे हुई गोलीबारी की घटना?

दरअसल, यह चौंकाने वाली घटना बुधवार दोपहर की है, जब वेस्ट वर्जीनिया नेशनल गार्ड के दो सैनिकों पर व्हाइट हाउस से कुछ ही दूरी पर गोली मार दी गई. इस दौरान दोनों गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. इस गोलीबारी की वारदात के बाद व्हाइट हाउस परिसर को तुरंत बंद कर दिया गया. तो वहीं, घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा में थे. 

ट्रंप ने वीडियो के जरिए की कड़ी निंदा

इस वारदात के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने एक वीडियो संबोधन में इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह पूरी तरह से ‘मानवता के विरुद्ध अपराध’ है. तो वहीं, घटना को गंभीर बताते हुए ट्रंप ने पेंटागन को अमेरिकी राजधानी में 500 अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती करने का सख्त से सख्त आदेश भी दिया है. 

Related Post

अफगान नागरिकों की होगी कड़ी जांच

इस घटना के बाद, ट्रंप ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के शासनकाल में अफगानिस्तान से अमेरिका में प्रवेश करने वाले हर एक विदेशी नागरिक की एक बार फिर से कड़ी जांच की जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) को संदेह है कि गोलीबारी का संदिग्ध साल 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिका आया था. 

पुलिस ने एक संदिग्ध को किया गिरफ्तार

गोलीबारी की वारदात को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने जांच के दौरान एक संदिग्ध को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. लकनवाल, जो कथित तौर पर साल 2021 में अमेरिका आया था. लेकिन, घटना को ध्यान में रखते हुए न्याय विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस गोलीबारी की जांच ‘आतंकवादी कृत्य’ मानकर की जा रही है.

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026