Categories: विदेश

कौन सा देश है जो 2026 का सबसे पहले स्वागत करेगा स्वागत?

किरिबाती (Kiribati) दुनिया का पहला देश है जो 2026 में प्रवेश करने वाला है. इसका किरितिमाती द्वीप (Kiritimati Island) UTC+14 समय क्षेत्र में होने की वजह से सबसे पहले नए साल का स्वागत (New Year Welcome) करने वाला है.

Published by DARSHNA DEEP

Which country welcome New Year 2026: किरिबाती (Kiribati) दुनिया का पहला देश है जो नए साल 2026 में सबसे पहले प्रवेश करने वाला है. जानकारी के मुताबिक, इसका किरितिमाती द्वीप UTC+14 समय क्षेत्र में होने की वजह से यह नए साल का सबसे पहले स्वागत करने वाला देश बनने वाला है. दरअसल, प्रशांत महासागर के केंद्र में स्थित किरिबाती एक ऐसा द्वीप है, जो अपने आप में ही बड़ा अनोखा है. जब दुनिया के बाकी हिस्सों में 31 दिसंबर की तैयारी की धूमधाम के साथ तैयारी चल रही होती है, तो यहां किरिबाती के लोग कैलेंडर का पन्ना पलटकर नए साल में सबसे पहले प्रवेश कर चुके होते हैं. 

किरिबाती को कहा जाता है दुनिया का ‘टाइम गेट’

किरिबाती का किरितिमाती द्वीप, जो ‘क्रिसमस द्वीप’ के नाम से विश्वभर में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है. जहां 2026 की पहली किरण देखने वाली है. तो वहीं, दूसरी तरफ ऐसा कहा जाता है कि यह द्वीप दुनिया के सबसे शुरुआती आधिकारिक समय क्षेत्र, UTC+14, में स्थित है. हालाँकि, सबसे ज्यादा गौर करने वाली बात यह है कि किरिबाती एक सबसे बड़ा समुद्री क्षेत्र में फैला हुआ है और साल 1955 से पहले यह देश  अंतरराष्ट्रीय तिथि रेखा (International Date Line) के दोनों पर पूरी तरह से स्थित था, जिससे एक ही देश में दो अलग-अलग दिन होते थे. इतना ही नहीं, प्रशासन को सुचारू बनाने के लिए तिथि रेखा को पहले की तरफ पूरी तरह से मोड़ दिया गया है, जिससे किरितिमाती दुनिया का सबसे अनोखे समय क्षेत्र के रूप में पूरी दुनियाभर में जाना जाता है. 

Related Post

आखिर भारतीय समय के साथ क्यों की गई तुलना?

जानकारी के मुताबिक, किरिबाती और भारत के समय में 8 घंटे 30 मिनट का ही केवल अंतर है. तो वहीं, जब किरितिमाती में 1 जनवरी, 2026 की आधी रात (12:00 AM) को आतिशबाजी हो रही होगी, तब भारत में लोग 31 दिसंबर, 2025 को नए साल के लिए जमकर तैयारियां कर रहे होंगे. 

नए साल की वैश्विक यात्रा को लेकर अन्य देशों की तैयारी

तो वहीं, किरिबाती के ठीक बाद, समोआ और टोंगा जैसे द्वीप राष्ट्र नए साल 2026 का स्वागत करने वाले हैं. इसके लगभग एक घंटे बाद न्यूजीलैंड के ऑकलैंड और फिर ऑस्ट्रेलिया के सिडनी जैसे बड़े शहरों में नए साल के जश्न की शुरुआत हो जाएगी. आखिरी में यह सिलसिला पूरी दुनिया में घूमते हुए अमेरिका के पास स्थित बेकर द्वीप और हाउलैंड द्वीप पर जाकर समाप्त हो जाएगा, जो किरिबाती से लगभग 26 घंटे पीछे चल रहा है. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

ट्रैफिक चालान से छुटकारा! इस दिन लगेगी दिल्ली में स्पेशल लोक अदालत

Lok Adalat 2026: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से…

March 31, 2026

Trump Approval Rating: ईरान युद्ध पड़ा भारी, डोनाल्ड ट्रंप का MAGA मैजिक खत्म! रेटिंग हुई धड़ाम

Donald Trump: हालिया आंकड़ों के अनुसार, उनकी नेट अप्रूवल रेटिंग गिरकर -17 पर पहुंच गई…

March 31, 2026

Toll Tax Hike: टोल हुआ महंगा! बुधवार से सफर पर बढ़ा खर्च, जानें नई दरें

toll tax rates: टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले गैर-वाणिज्यिक वाहन…

March 31, 2026

ओवरटाइम कराना अब महंगा! महिलाओं के लिए आई अच्छी खबर; हरियाणा सरकार के नए नियम लागू

Haryana Latest News: नए नियमों के तहत किसी भी कर्मचारी से एक दिन में अधिकतम…

March 31, 2026

Cicada COVID variant: 23 देशों में फैल रहा नया ‘कोरोना’! क्या है Cicada Virus, भारत के लिए कितनी चिंता?

Corona New Variant Cicada Virus: दुनिया में कोरोना का नया वेरिएंट Cicada BA.3.2 फैल रहा…

March 31, 2026

हिमाचल में एंट्री टैक्स खत्म! सुक्खू सरकार ने लिया बड़ा यू-टर्न? कारोबारियों में खुशी की लहर

Himachal Pradesh Entry Tax: राज्य में प्रवेश करने वाले वाहनों को उसी दर पर टैक्स…

March 31, 2026