Categories: विदेश

श्रीलंका में कुदरत का कहर, बाढ़ ने ली 56 लोगों की जान, 600 से ज्यादा घर हुए तबाह

श्रीलंका (Sri Lanka) में कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है. जहां भयंकर बाढ़ (Flood) की वजह से 56 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 600 से ज्यादा घर पूरी तरह से तबाह हो गए हैं.

Published by DARSHNA DEEP

Sri Lanka Heavy Flood:  श्रीलंका से बेहद ही दुखद घटना की ख़बर सामने आई है. जहां कई दिनों से लगातार हो रही तेज़ बारिश की वजह से श्रीलंका में बाढ़ के साथ-साथ भूस्खलन की घटना देखने को मिली है. एक सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक 56 लोगों की इस बाढ़ में मौत हो गई है, जबकि 60 लोग लापता बताए जा रहे हैं, तो वहीं, दूसरी तरफ 600 से ज्यादा लोगों के घर इस बाढ़ में पूरी तरह से तबाह हो गए हैं. 

मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में है सबसे बुरा हाल

अल जजीरा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका के मध्य पर्वतीय इलाकों में हालात सबसे खराब हैं. बादुल्ला और नुवारा एलिया जैसे प्रमुख चाय उत्पादन क्षेत्रों में लगातार भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसकी वजह से कई परिवारों को घर के बेघर होने का डर तेज़ी से सताया जा रहा है. तो वहीं, दूसरी तरफ भूस्खलन की वजह से कई घर मिट्टी में दब चुके हैं और इतना ही नहीं कई गांवों का संपर्क भी पूरी तरह से टूट चुका है. खास तौर से इन दोनों जिलों में बाढ़ ने काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाए हैं.

सरकारी कार्यालय और स्कूल हुए बंद

बिगड़ते हालात को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाएं है. जिसपर सराकर ने घोषणा करते हुए कहा कि भारी बाढ़ और भूस्खलन की वजह से सभी सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ स्कूलों को भी बंद करने की सख्त से सख्त आदेश दिए गए हैं. 

Related Post

प्रशासन ने तेज़ी से राहत बचाव कार्य किए शुरू

बाढ़ और भूस्खलन की वजह से अब कई मुख्य सड़कें पूरी तरह से बंद हो गई है, जिसकी वजह से लोगों को आवाजाही करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. राजधानी कोलंबो और दूर-दराज के जिलों के बीच आवागमन फिलहाल के लिए पूरी तरह से बंद हो चुका है.

तो वहीं, हालात को काबू में करने के लिए वायुसेना और नौसेना को बचाव और राहत कार्यों में लगाया गया है, जिससे जल्द से जल्द नियंत्रण में किया जा सके.  इसके अलावा इस बाढ़ की वजह से पूर्वी जिले अंपारा में एक दर्दनाक घटना देखने को मिली, जहां तेज पानी के बहाव में कार फिसलकर नदी में समा गई, जिससे उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. 

मौसम विभाग ने बारिश रुकने की जताई संभावना

हांलाकि, बाढ़ के मद्देनज़र मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में बारिश रुकने की संभावना को कम बताते हुए और भी ज्यादा हालात बिगड़ने की कड़ी चेतावनी दी है. तो वहीं, सरकार ने लोगों से ऊंचे और सुरक्षित जगहों पर जल्द से जल्द जाने की अपील की है.

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026