Categories: विदेश

पाकिस्तान पर आई आफत तो भारत ने की मदद, शर्म से झुक जाएगा आसिम मुनीर का सिर

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने बड़ा दिल दिखाते हुए पाकिस्तान के अधिकारियों की मदद की है। पाकिस्तान के जियो टीवी के अनुसार, भारत ने तवी नदी में भीषण बाढ़ की चेतावनी दी है।

Published by Sohail Rahman

India Pakistan Relations: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते में तल्खियां आ गई थी। हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच दोस्ताना रिश्ता कभी नहीं हो सकता है। ऐसे में पाकिस्तान में आई बाढ़ की वजह से ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पाकिस्तानी अधिकारियों को बाढ़ की जानकारी दी है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के बड़े-बड़े नेता और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर लगातार भारत को परमाणु हमले की धमकी दे रहे हैं। लेकिन भारत ने इन सब चीजों को छोड़कर बड़ा दिल दिखाया है।

भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ संपर्क

ये जानकारी पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से सामने आई है। जिसमें सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मई में हुए सैन्य संघर्ष के बाद यह पहली बार है। जब भारत और पाकिस्तान के बीच संपर्क हुआ है। भारत ने पाकिस्तानी अधिकारियों से संपर्क किया है और संभावित बाढ़ के खतरों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की है। पाकिस्तान के जियो टीवी के अनुसार, भारत ने तवी नदी में भीषण बाढ़ की चेतावनी दी है। इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग ने 24 अगस्त को यह जानकारी दी, जिसके आधार पर पाकिस्तानी अधिकारियों ने अपने लोगों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की। आपको बता दें कि, तवी नदी जम्मू से पाकिस्तान के पंजाब में प्रवेश करती है।

Related Post

जिस देश में निमिषा प्रिया को सुनाई गई फांसी, नेतन्याहू ने वहां मचाई तबाही, बिछ गई लाशें

पाकिस्तान में बाढ़ से बिगड़े हालात

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, पाकिस्तान में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। पाकिस्तान के पंजाब राज्य में पिछले 24 घंटों में 20 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए जाने की खबर है। जानकारी के अनुसार, बाढ़ का सबसे ज्यादा असर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में देखने को मिला है, जहाँ 350 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 500 ​​से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा, बाढ़ के पानी से जन्म लेने वाली बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। अब तक 15 हजार से ज्यादा मरीज सामने आ चुके हैं। एनडीएमए, सेना और अन्य गैर सरकारी संगठन बाढ़ प्रभावित राज्यों में राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

जिस चीज के लिए भारत से लड़ रहा पाक, उसी की वजह से मच गई तबाही,  650 से ज्यादा लोगों की मौत

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

Rang Panchami 2026: किन-किन रंगों से मनाएं रंग पंचमी का त्योहार, होगा धन लाभ; नोट करें सभी 12 राशि के जातक

Rang Panchami 2026: पूरे देश में लोग रंग पंचमी त्योहार को बहुत जोश और उत्साह…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: 8 या 9 कब है रंग पंचमी, क्यों मनाई जाती है, क्या है इसका महत्व?

Rang Panchami 2026: बस एक दिन और फिर रंग पंचमी आने वाली है तो क्या…

March 7, 2026

Petrol Diesel Price: क्या सच में पेट्रोल पंप पर लगने वाली है लंबी लाइन? वायरल वीडियो से मची अफरा-तफरी!

Iran Israel War: सोशल मीडिया पर वायरल एक इंस्टाग्राम रील के माध्यम से यह दावा…

March 7, 2026