Categories: विदेश

El Mencho: कौन था एल मेंचो? जिसको मैक्सिको सेना ने दी दर्दनाक मौत, जानें उस खूनी रात को क्या-क्या हुआ

Mexican Military Operation: मैक्सिको से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है.  दरअसल, मैक्सिकन सेना ने रविवार को जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल के बॉस नेमेसियो रूबेन ओसेगुएरा सर्वेंटेस, उर्फ ​​"एल मेंचो" को मार डाला.

Published by Heena Khan

Mexican Military Operation: मैक्सिको से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है.  दरअसल, मैक्सिकन सेना ने रविवार को जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल के बॉस नेमेसियो रूबेन ओसेगुएरा सर्वेंटेस, उर्फ ​​”एल मेंचो” को मार डाला. हैरान कर देने वाली बात तो ये है की इसके खात्मे से मैक्सिको का सबसे ताकतवर ड्रग कार्टेल खत्म हो गया. लेकिन , देश के बड़े हिस्सों में अफरा-तफरी मच गई है. मेंचो की गिरफ्तारी मैक्सिकन सरकार की अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी थी. हालांकि, कार्टेल ने गिरफ्तारी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. बता दें कि इस दौरान कार्टेल के सदस्यों ने कई कारों में आग लगा दी और लगभग एक दर्जन मैक्सिकन राज्यों में सड़कें ब्लॉक कर दीं. वहीं जलिस्को की राजधानी, ग्वाडलहारा, रविवार रात सुनसान थी क्योंकि लोग घरों के अंदर छिपे हुए थे. सोमवार को कई राज्यों में स्कूल बंद रहे.

कैसे मारा गया एल मेनचो ?

जानकारी के मुताबिक डिपार्टमेंट ऑफ़ डिफेंस का कहना है कि ओसेगुएरा सर्वेंटेस रविवार को जलिस्को के तपालपा में एक पकड़ने के ऑपरेशन के दौरान घायल हो गया था, जो ग्वाडलहारा से दक्षिण-पश्चिम में लगभग दो घंटे की ड्राइव पर है. मेक्सिको सिटी ले जाते समय उसकी मौत हो गई. यह राज्य कार्टेल का हब है, जो बड़ी मात्रा में फेंटानिल और दूसरी ड्रग्स की तस्करी के लिए जाना जाता है.

4 की मौत

बताया जा रहा है कि ऑपरेशन के दौरान, सैनिकों पर गोलीबारी हुई, जिसमें मौके पर ही चार लोग मारे गए. बयान में कहा गया है कि ओसेगुएरा सर्वेंटेस समेत तीन अन्य घायल हुए और बाद में उनकी मौत हो गई. दो अन्य को गिरफ्तार किया गया, और बख्तरबंद गाड़ियां, रॉकेट लॉन्चर और दूसरे हथियार जब्त किए गए. सेना के तीन सदस्य घायल हुए और उनका मेडिकल इलाज चल रहा है.

Related Post

कौन था ड्रग लॉर्ड एल मेंचो ?

ओसेगुएरा, जिसे एल मेंचो के नाम से भी जाना जाता था, मेक्सिको का सबसे ज़्यादा वांटेड ड्रग तस्कर था. वो CJNG नाम के एक बदनाम कार्टेल का लीडर था और जलिस्को और आस-पास के इलाकों पर अपनी ताकत और कंट्रोल रखता था. मेक्सिकन सिक्योरिटी एजेंसियां ​​लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थीं. 2018 में, मेक्सिको ने उसे पकड़ने में मदद करने वाली जानकारी देने वाले को US$1.7 मिलियन का इनाम देने की पेशकश की थी.

Today Weather: इन 10 राज्यों में होगी झमाझम बारिश! दिल्ली-NCR से लेकर बिहार तक, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Airport charges India: एयरलाइंस को राहत, यात्रियों को फायदा! सरकार ने उठाया बड़ा कदम

India airfare reduction: इस संकट से निपटने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने देश के…

April 9, 2026

Video: किसने बनाया इसे मैनेजर…ऑनलाइन ऑफिस मीटिंग में हुआ बड़ा कांड; इंटरनेट पर हो गया वायरल

Employee rants about manager: वीडियो में दिखता है कि मीटिंग के दौरान घर का एक…

April 9, 2026

सस्ता लोन चाहिए? अप्रैल 2026 में ये बैंक दे रहे सबसे कम ब्याज; यहां देखें

Best Bank for Personal Loan in India: बैंक अक्सर लंबी अवधि (Tenure) देकर EMI कम…

April 9, 2026

8,000+ हॉस्टल सब्सिडी! सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब पढ़ाई पर मिलेगा ज्यादा पैसा

8th Pay Commission Latest News: नए नियमों के तहत अब शिक्षा और हॉस्टल से जुड़े…

April 9, 2026

Tadiandamol Trek Incident: एक केला, थोड़ा पानी और हिम्मत…जानें जंगल में कैसे 4 दिन जिंदा रही सरन्या?

Karnataka trekking Incident: इस घटना ने ट्रेकिंग सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े किए…

April 9, 2026