Categories: विदेश

रातों-रात अफगानिस्तान में कांप उठी धरती, भारत से लेकर पाक तक गूंज; 9 की मौत

Afghanistan: अफगानिस्तान में आधी रात अच्छी खासी तबाही मच गई। आपकी जानकारी के लिए बता दें, अफ़ग़ानिस्तान के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में रविवार-सोमवार आधी रात में भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए।

Published by Heena Khan

Earthquake: अफगानिस्तान में आधी रात अच्छी खासी तबाही मच गई। आपकी जानकारी के लिए बता दें, अफ़ग़ानिस्तान के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में रविवार-सोमवार आधी रात में भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए। वहीँ संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई थी। बताया जा रहा है कि ये भूकंप इतना तेज़ था कि भारत के कई हिस्सों में भी इसको महसूस किया जा चुका है। खासकर ये झटके दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए। इसके अलावा, पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

9 लोगों की हुई मौत

दरअसल, अफ़ग़ानिस्तान के नंगरहार जन स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता नकीबुल्लाह रहीमी ने इस बात की जानकारी दी कि, तेज़ भूकंप के झटकों में कम से कम 9 लोगों ने अपनी जान गवा दी और 15 लोग घायल हो गए। वहीँ अब सूत्रों से खबर आ रही है, अफगानिस्तान में भूकंप के झटकों के बाद 20 की मौत हो गई है। वहीँ इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, भूकंप जलालाबाद से 27 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व में आधी रात में 8 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया। इस भूकंप से दिल्ली-एनसीआर के लोगों में दहशत फैल गई। वहीँ भूकंप नोएडा में भी महसूस किया गया, जिसके चलते कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालाँकि, भारत में किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। 

Related Post

Ayushman card: दिल्लीवासियों के लिए गुड न्यूज, अब राशन की दुकान पर मिलेगा आयुष्मान कार्ड…इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

कई दिनों से गंभीर स्थति

जानकारी के मुताबिक, पिछले महीने भी यहाँ कई बार भूकंप से धरती काँप उठी थी। वहीँ, 2 अगस्त को 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसकी गहराई 87 किलोमीटर थी। उसके अगले ही दिन 6 अगस्त को 4.2 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। वहीँ विशेषज्ञों का कहना है कि गहरे भूकंपों की तुलना में उथले भूकंप ज़्यादा खतरनाक होते हैं, क्योंकि इनके झटके कम दूरी तक सतह तक पहुँचते हैं और इससे ज़मीन पर ज़्यादा कंपन होता है। इससे इमारतों को ज़्यादा नुकसान और जान-माल के नुकसान की संभावना बढ़ जाती है।

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Dhurandhar 2 Trailer Release: धमाकेदार एंट्री के साथ आया ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, फैंस बोले–ब्लॉकबस्टर पक्की!

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जिसने आते ही…

March 7, 2026

क्या आप जानते हैं कि बिना मशीनों के हमारे पुर्वजों का इलाज कैसे होता था?

जैसे आज के समय में बीमारीयों का पता बड़ी-बड़ी मशीनों से लगता है, वैसे ही…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: किन-किन रंगों से मनाएं रंग पंचमी का त्योहार, होगा धन लाभ; नोट करें सभी 12 राशि के जातक

Rang Panchami 2026: पूरे देश में लोग रंग पंचमी त्योहार को बहुत जोश और उत्साह…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: 8 या 9 कब है रंग पंचमी, क्यों मनाई जाती है, क्या है इसका महत्व?

Rang Panchami 2026: बस एक दिन और फिर रंग पंचमी आने वाली है तो क्या…

March 7, 2026