1.7K
Asian countries: क्या आपने कभी सोचा है एशिया महाद्वीप में कुल कितने देश हैं? बिल्कुल ! आपने ज़रूर ही सोचा होगा. आपको बता दें की एशिया दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप है. इस महाद्वीप का क्षेत्रफल लगभग 30 मिलियन वर्ग किलोमीटर है और यहां पर दुनिया की कुल आबादी का लगभग 60% हिस्सा रहता है. यह महाद्वीप अपनी विविधता, प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक परंपराओं के लिए जाना जाता है.
एशिया में कितने देश हैं?
एशिया में संयुक्त राष्ट्र के अनुसार 48 देश हैं. इनमें से भारत और चीन सबसे बड़े और जनसंख्या के हिसाब से सबसे ज्यादा हैं. एशिया का भूगोल भी बहुत विविध है. यहां पर हिमालय की ऊंची चोटियां हैं, जैसे माउंट एवरेस्ट जो दुनिया की सबसे ऊँची चोटी है. वहीं, यहां रेगिस्तान भी हैं, जैसे थार का रेगिस्तान. इसके साथ ही यहां घने जंगल, प्रसिद्ध नदियां जैसे गंगा, यमुना, यांग्त्ज़ी और मेकांग भी हैं.समुद्र तट और द्वीप भी यहां बहुत हैं जैसे बाली, हवाई और फिलीपींस इत्यादि.
यहां का सांस्कृतिक इतिहास बहुत पुराना है. इस महाद्वीप ने दुनिया को कई महान सभ्यताएं दी हैं, जैसे सिंधु घाटी सभ्यता, चीनी सभ्यता, और भारतीय सभ्यता. यहां पर बहुत से धर्म भी हैं, जैसे हिन्दू धर्म, बौद्ध धर्म, ईसाई धर्म और अन्य. इन्ही सब कारणों से एशिया को दुनिया का दिल कहा जाता है, क्योंकि यहां की विविधता और जीवंतता हर किसी को आकर्षित कर ही देती है.
एशिया महाद्वीप में देशों की सूची.
क्रमांक देश का नाम (हिंदी) देश का नाम (English
पूर्वी एशिया (Eastern Asia)
1. चीन China
2. जापान Japan
3. उत्तर कोरिया North Korea
4. दक्षिण कोरिया South Korea
5. मंगोलिया Mongolia
दक्षिण-पूर्व एशिया (South-Eastern Asia)
6. इंडोनेशिया Indonesia
7. फिलीपींस Philippines
8. वियतनाम Vietnam
9. थाईलैंड Thailand
10. म्यांमार Myanmar (Burma)
11. मलेशिया Malaysia
12. कंबोडिया Cambodia
13. लाओस Laos
14. सिंगापुर Singapore
15. ब्रुनेई Brunei
16. तिमोर-लेस्ते Timor-Leste (East Timor)
दक्षिण एशिया (Southern Asia)
17. भारत India
18. पाकिस्तान Pakistan
19. बांग्लादेश Bangladesh
20. नेपाल Nepal
21. अफ़ग़ानिस्तान Afghanistan
22. श्रीलंका Sri Lanka
23. भूटान Bhutan
24. मालदीव Maldives
मध्य एशिया (Central Asia)
25. कजाखस्तान Kazakhstan (अंतरमहाद्वीपीय)
26. उज़्बेकिस्तान Uzbekistan
27. तुर्कमेनिस्तान Turkmenistan
28. किर्गिज़स्तान Kyrgyzstan
29. ताजिकिस्तान Tajikistan
पश्चिमी एशिया / मध्य पूर्व (Western Asia / Middle East)
30. सऊदी अरब Saudi Arabia
31. ईरान Iran
32. इराक Iraq
33. संयुक्त अरब अमीरात United Arab Emirates (UAE)
34. कतर Qatar
35. कुवैत Kuwait
36. बहरीन Bahrain
37. ओमान Oman
38. यमन Yemen
39. सीरिया Syria
40. जॉर्डन Jordan
41. इज़राइल Israel
42. लेबनान Lebanon
43. तुर्की Turkey (अंतरमहाद्वीपीय)
44. साइप्रस Cyprus (अंतरमहाद्वीपीय)
45. जॉर्जिया Georgia (अंतरमहाद्वीपीय)
46. आर्मीनिया Armenia
47. अज़रबैजान Azerbaijan (अंतरमहाद्वीपीय)
48. फिलिस्तीन State of Palestine