Categories: विदेश

ढाका के होटल में मिली अमेरिकी सैन्य अधिकारी की लाश… उठ रहे कई सवाल, आखिर क्या छुपा रहे Trump-Yunus?

US Army Officer Death:अमेरिकी स्पेशल फोर्सेज अधिकारी का ढाका के आलीशान होटल में लाश मिसने से सनसनी फेल गई है। हैरान करने वाली बात ये है कि बिना पोस्टमार्टम के ही शव सीधे अमेरिकी दूतावास को सौंप दिया गया, जिसके बाद कई सवाल उठ रहे हैं।

Published by Shubahm Srivastava

US Army Officer Death: भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में इस समय बड़ा हंगामा मचा हुआ है और इसकी वजह है ढाका के एक होटल में एक अमेरिकी स्पेशल फोर्सेज अधिकारी का शव मिलना। खबरों के मुताबिक, ढाका के आलीशान होटल वेस्टिन की आठवीं मंजिल पर कमरा नंबर 808 में एक अमेरिकी सेना अधिकारी का शव मिला है। इस घटना ने बांग्लादेश में एक बड़ा कूटनीतिक संकट पैदा कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शव मिलने के बाद व्यक्ति की पहचान अमेरिकी स्पेशल फोर्सेज के एक वरिष्ठ अधिकारी टेरेंस अरवेल जैक्सन के रूप में हुई है। हैरानी की बात यह है कि 50 वर्षीय जैक्सन ने अपनी सेवा के दौरान दो दशक से भी ज़्यादा समय युद्ध क्षेत्र में बिताया था, जिसके बाद अचानक होटल के बिस्तर पर उनका शव मिलना कई सवाल खड़े करता है।

नहीं किया गया लाश का पोस्टमार्टम?

इस घटना को लेकर सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि शव मिलने के बाद बिना पोस्टमार्टम या जांच कराए उसे सीधे अमेरिकी दूतावास को सौंप दिया गया, जिसकी वजह से मौत के पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई है। ढाका पुलिस की ओर से दिए गए बयान में कहा गया है कि यह एक स्वाभाविक मौत लग रही है – कोई चोट नहीं है, न ही मारपीट का कोई निशान है।

Related Post

ढाका में क्या कर रहा था अमेरिकी सैन्य अधिकारी?

अमेरिकी सैन्य अधिकारी का शव मिलने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बांग्लादेशी मीडिया के अनुसार, जैक्सन एक व्यावसायिक यात्रा पर ढाका आए थे। खबरों के अनुसार, जैक्सन ने 29 अगस्त को होटल वेस्टिन में चेक-इन किया था। दो दिन बाद उनका शव कमरे में मिला।

अफगानिस्तान में किए ऑपरेशन

सीएसआर जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, जैक्सन ने 2006 में अमेरिकी सेना में अपनी सेवा शुरू की थी। इससे पहले वह नेशनल गार्ड में भी काम कर चुके हैं। जैक्सन अफ़ग़ानिस्तान से लेकर एशिया तक कई अभियानों में शामिल रहे हैं। उनकी यूनिट – फर्स्ट स्पेशल फ़ोर्सेज कमांड (एयरबोर्न) गुप्त और खतरनाक अभियानों के लिए मशहूर है।

Donald Trump: ‘हमने भारत-रूस को खो दिया’ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अब तक का सबसे बड़ा बयान

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026