भला एक 95 साल की बुजुर्ग महिला क्या कर सकती है किसी की हत्या, आखिर क्यों बुजुर्ग पर लगा आरोप

ये बात जानकर आपको बेहद हैरानी होगी की, क्या है एक 95 साल की बुजुर्ग महिला किसी की हत्या कर सकती है क्या ? अमेरिका के ब्रुकलिन से बड़ा ही अजीबो-गरीब मामला सामने आया है.

Published by DARSHNA DEEP

Old Lady Murder Case: अमेरिका के ब्रुकलिन में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां 95 साल की बुजुर्ग महिला पर हत्या के कई गंभीर आरोप लगे हैं. जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग महिला ने अपने ही रूममेट को मौत के घाट उतार दिया. क्या है पूरा मामला पढ़िए इस पूरी खबर में. 

आरोपी महिला को है भूलने की बीमारी

अमेरिका के ब्रुकलिन में एक 95 साल की बुजुर्ग महिला पर अपनी ही रूममेट की हत्या का आरोप लगा है. यह मामला इसलिए और भी अजीब है, क्योंकि आरोपी महिला को डिमेंशिया है यानी (भूलने की बीमारी). इस घटना के बाद से बुजुर्ग महिला को कुछ याद नहीं है. 

कब और कैसे हुई हत्या की वारदात

घटना ब्रुकलिन के एक नर्सिंग होम में हुई, जहां एक 89 साल की नीना क्रावत्सोव का शव खून से लथपथ ज़मीन पर पड़ा मिला. पुलिस को घटनास्थल से एक व्हीलचेयर का खून से सना पैडल भी मिला, जिससे पता चला कि हत्या इसी से की गई है. पुलिस की  जांच में यह खुलासा हुआ कि इस वारदात को 95 साल की गैलिना स्मिरनोवा नाम की बुजुर्ग महिला ने अंजाम दिया है, जो उसी कमरे में मृतक महिला के साथ रहती थी. 

Related Post

मामले में कहां तक पहुंची पुलिस की जांच

पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला ने व्हीलचेयर के पैडल से नीना को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला. नर्सिंग होम के स्टाफ को जब नीना बिस्तर पर खून से पड़ी मिली, तो उन्हें वॉशरूम से आवाज़ सुनाई दी, कि वहां उन्होंने गैलिना को पाया, जिसके कपड़ों और पैरों पर भी खून लगा हुआ था. इस घटना के बाद आरोपी  को अदालत में पेश किया गया, तो वह अपनी बीमारी के कारण कुछ भी नहीं समझ पा रही थी, भूलने की बीमारी की वजह से आरोपी को कुछ याद नहीं रहा कि उस रात नीना की मौत कैसे हुई. 

मृतक महिला का परिवार नहीं चाहता ज़मानत

नीना के परिवार के वकील चाहते हैं कि आरोपी महिला को ज़मानत न दी जाए और उसे हिरासत में ही रखा जाए. इसके अलावा उन्होंने आरोपी  की मानसिक स्थिति की जांच की भी मांग की, जिसे जज ने पूरी तरह से ख़ारिज कर दिया है. बचाव पक्ष के वकील गैलिना को बेकसूर साबित करने की कोशिश में जुटे हुए हैं. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026