Categories: वायरल

Viral World Map: बिना सीमा रेखाओं का नक्शा: X पर छाया 1,642 जानवरों वाला बॉर्डरलेस वर्ल्ड मैप

Viral World Map: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें एक कपल अपने बच्चे के लिए वर्ल्ड मैप ढूंढ रहे है. आखिरी में उन्हें कुछ ऐसा मिल जाता है जो उन्हें चाहिए था. आइए जानते हैं

Published by sanskritij jaipuria

Viral World Map: एक कपल को अपने बेटे के कमरे के लिए ऐसा वर्ल्ड मैप चाहिए था जिसमें देशों की सीमाएं न हों, बस धरती की असली तस्वीर दिखाई दे. काफी खोजने के बाद उन्हें एक ऐसा नक्शा मिल गया, जिसने उनकी उम्मीद पूरी कर दी.

ये नक्शा खास इसलिए है क्योंकि इसमें देशों की सीमाएं नहीं हैं. इसके बजाय इसमें पहाड़, नदियां, समुद्र और जंगल दिखाई देते हैं. सबसे मजेदार बात ये है कि इस नक्शे में 1,642 जंगली जानवर भी हैं, जो अपने प्राकृतिक घरों में दिखाए गए हैं. इस कारण ये नक्शा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बहुत तेजी से फैल गया और लाखों लोगों ने इसे देखा.

कलाकार की कहानी

ये नक्शा वाइल्ड वर्ल्ड के नाम से जाना जाता है और इसे एंटोन थॉमस ने बनाया है. जब ये वायरल हुआ, तो कलाकार ने खुद पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी और इसे शेयर करने के लिए धन्यवाद कहा. उन्होंने बताया कि ये उनका खास प्रोजेक्ट है.

एंटोन ने ये नक्शा हाथ से बनाया. रंगीन पेंसिल और पेन से इसे तैयार करने में उन्हें करीब तीन साल लगे. हर जानवर को उसके सही जगह पर दिखाने के लिए उन्होंने काफी रिसर्च भी किया.

बचपन का सपना

कलाकार के मुताबिक, ये नक्शा उनका बचपन का सपना था. वो ऐसी दुनिया दिखाना चाहते थे जिसमें कोई इंसान, शहर या सीमा न हो सिर्फ प्रकृति और जंगली जानवर हों. ये नक्शा आज भी उस दुनिया को दिखाता है, जिसे हम समझ सकते हैं और बचा सकते हैं.

Related Post

लोगों की प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया पर लोगों को ये नक्शा बहुत पसंद आया. कुछ ने कहा कि अच्छा लगा कि ये इंसानों ने बनाया है, कंप्यूटर ने नहीं. कई लोगों को ये विचार भी पसंद आया कि नक्शा दुनिया को बिना भेदभाव और सीमाओं के दिखाता है.

कुछ लोग मजाक में कह रहे थे कि अगर बचपन में ऐसा नक्शा होता तो पढ़ाई छोड़कर बस इसे देखते रहते. वहीं कुछ ने कहा कि बच्चों के लिए इसमें बहुत कुछ है, इसलिए थोड़ी उलझन हो सकती है.

कीमत और उपलब्धता

वाइल्ड वर्ल्ड नक्शे के प्रिंट अलग-अलग शेप और रूप में उपलब्ध हैं. इनकी कीमत करीब 9,100 रुपये से 45,000 रुपये तक है. ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका जैसे हिस्सों के अलग प्रिंट भी मिलते हैं.

 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

CBSE का बड़ा फैसला! छात्रों के लिए नया नियम; 7 दिन में लागू होगा थर्ड लैंग्वेज सिस्टम

CBSE New Language Rules: बोर्ड ने सभी स्कूलों को नए नियमों को जल्द से जल्द…

April 10, 2026

अब डीजल नहीं, हाइब्रिड का जमाना! जानिए भारत में कौन-कौन सी SUV होगी लॉन्च?

Upcoming hybrid cars India: हाइब्रिड कारें पेट्रोल इंजन और बैटरी के संयोजन से चलती हैं,…

April 10, 2026

Shani Dev remedies: शनिवार के इन अचूक उपायों से शांत होंगे शनि देव, दूर होगा साढ़ेसाती का असर

Shani Dev remedies: शनिवार के दिन किए गए विशेष उपाय जैसे पीपल पूजा, छाया दान,…

April 10, 2026

Dhurandhar song singer: सलमान खान से मिलने का सपना अधूरा रह गया, सिंगर की मां की आखिरी ख्वाहिश नहीं हुई पूरी

Dhurandhar song singer: ‘धुरंधर द रिवेंज’ के गाने से मशहूर हुए खान साहब ने अपनी…

April 10, 2026

KVS Admission Rules: सीट फुल होने पर भी मिलेगा दाखिला! KVS में किन बच्चों को मिलता है पक्का एडमिशन? जानिए नियम

KVS employee children admission: KVS के नियमों के अनुसार, केंद्रीय विद्यालय, रीजनल ऑफिस, ZIET या…

April 10, 2026

Rashmika Mandanna Birthday Gift: बर्थडे पर रश्मिका मंदाना पिता का खास तोहफा, मिला सपनों का घर, भावुक हुईं एक्ट्रेस

Rashmika Mandanna Birthday Gift: रश्मिका मंदाना को उनके 30वें जन्मदिन पर पिता से ‘Serenity’ नाम…

April 10, 2026