Categories: वायरल

Viral Video : ट्रेन के लोको पायलट ने किया बड़ा काम, बचाई हाथी की जान, हर जगह बज रहे तारीफ के ढोल

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने बहुत से लोगों का दिल जीत लिया है, जिसकी वजह बना ट्रेन का लोको पायलेट.. देखें वायरल वीडियो.

Published by Sanskriti Jaipuria

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने लोगों के दिल को छू लिया है. वायरल हो रहा वीडियो उत्तर बंगाल का बताया जा रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक हाथी जो कि रेलवे ट्रेक पर चल रहा है, जिसके लिए ट्रेन को रोक दिया गया है. इस वायरल वीडियो को आईएफएस अधिकारी परवीन कासवान (Indian Forest Services officer Parveen Kaswan) द्वारा शेयर किया गया है. 

वीडियो में दिखाया गया है कि एक हाथी है जो ट्रेन की पटरी पर चल रहा है और फिर अचानक से वो अपनी स्पीड बढ़ा लेता है और चिल्लाता है. मानों उसे सामने से आ रही ट्रेन दिख गई हो. जब वो देखता है कि ट्रेन आ रही है तो वो रुकता है और मुड़कर जंगल की ओर वापस चला जाता है. वीडियो पोस्ट कर कासवान ने लिखा है कि एलपी श्री एस. टोप्पो और एएलपी श्री एस. हलधर सलाम के हकदार हैं. उन्होंने ट्रेन को समय पर रोककर होने वाले हादसे को बचा लिया.

सोशल मीडिया पर लोगों ने किए कमेंट

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. लोग लोको पायलट की समझदारी की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा, ‘इस सौम्य और विशाल को बचाने के लिए शुक्रिया.’ एक और ने कहा, ‘ऐसी सूझबूझ तारीफ की हकदार है. लोग ये भी कह रहे हैं कि पायलट ने सही समय पर गाड़ी रोक दी वरना न जाने कितना बड़ा हादसा हो जाता.

कब शेयर किया गया वीडियो?

ये वायरल वीडियो 22 अगस्त को सुबह 11:21 को शेयर किया गया है और अब तक इस वीडियो पर 12.8K व्यूज आ चुके हैं और ये अभी भी काफी वायरल हो रहा है. 

 

Sanskriti Jaipuria
Published by Sanskriti Jaipuria

Recent Posts

Odisha Hospital Fire: ओडिशा में दर्दनाक हादसा! अस्पताल में लगी भीषण आग, 10 मरीजों के मरने की आशंका

Odisha Hospital Fire: सुबह-सुबह ओडिशा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही…

March 16, 2026

Delhi Weather: सर्द हवाएं और बारिश की आहट! इस हफ्ते कुछ ऐसा रहेगा राजधानी दिल्ली का मौसम, IMD अलर्ट

Delhi Ka Mausam: जहां कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली गर्मी में तप रही थी. वहीँ…

March 16, 2026