Categories: वायरल

Viral Blinkit News: देवता बन कर अस्पताल पहुंचा Blinkit बॉय, लड़की ने शेयर की आपबीती, इंसानियत बनी मिसाल

Viral Blinkit News: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है जिसमें एक लड़की की मदद एक ब्लिंकिट वाले ने की. लड़की ने बताया कि आज भी जब कुछ होता है तो मुझे वो पल याद आ जाते है. आइए जानते हैं पूरा मामला-

Published by sanskritij jaipuria

Viral Blinkit News: दिल्ली की रहने वाली मोनिका जसूजा ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा एक्सपीरिएंस शेयर किया, जिसने कई लोगों को इमोश्नल कर दिया. उन्होंने बताया कि दिसंबर 2024 की एक ठंडी रात उनकी मां अस्पताल में भर्ती थीं. इमरजेंसी की स्थिति थी और उन्हें तुरंत इंश्योरेंस से जुड़े कुछ जरूरी कागजों की प्रिंट कॉपी चाहिए थी.

मोनिका ने देर रात अस्पताल के लिए प्रिंटआउट ऑर्डर किए. उस वक्त वो मानसिक तनाव में थीं और जल्दी से कागज लेकर इमरजेंसी वार्ड लौटना चाहती थीं. इसी दौरान डिलीवरी पार्टनर वहां पहुंचा.

डिलीवरी के साथ मिला अपनापन

डिलीवरी देने आए युवक ने सिर्फ कागज थमाकर जाने की बजाय मोनिका की हालत को महसूस किया. उसने उनसे पूछा कि अस्पताल में कौन भर्ती है और क्या उन्हें किसी और मदद की जरूरत है. ये सवाल फॉरमल नहीं, बल्कि सच्ची चिंता से भरा हुआ था.

मोनिका ने बताया कि उस वक्त वो इतनी परेशान थीं कि ठीक से जवाब भी नहीं दे पाईं. लेकिन उस अनजान व्यक्ति का व्यवहार उनके दिल को छू गया. आज भी जब वो उस अस्पताल के पास से गुजरती हैं, तो उन्हें वो पल याद आ जाता है और वे मन ही मन उस डिलीवरी पार्टनर को दुआ देती हैं.

Related Post

याद बन गया इंसानियत का सबक

इस एक्सपीरिएंस के बाद मोनिका के लिए वो सेवा सिर्फ एक सुविधा नहीं रही, बल्कि इंसानियत की याद बन गई. उन्होंने लिखा कि अब जब भी कहीं और कभी भी प्रिंटआउट की जरूरत होती है, तो उन्हें वही घटना याद आती है.

मोनिका की ये पोस्ट 10 जनवरी को साझा की गई थी और कुछ ही समय में लाखों लोगों तक पहुंच गई. हजारों लोगों ने इसे पसंद किया और कई यूजर्स ने इस पर टिप्पणी की. एक यूजर ने लिखा कि इंसानों की यही अच्छाई उन्हें मशीनों से अलग बनाती है. दूसरे ने कहा कि कभी-कभी छोटी सी मदद किसी के लिए बहुत बड़ी राहत बन जाती है. वहीं एक और यूजर ने लिखा कि दुनिया को ऐसी ही दयालुता की जरूरत है.

एक साधारण इंसान की सोच

ये घटना दिखाती है कि मुश्किल समय में कही गई एक साधारण सी बात भी किसी के दिल में हमेशा के लिए जगह बना सकती है. मोनिका का एक्सपीरिएंस इस बात की याद दिलाता है कि इंसानियत आज भी जिंदा है, बस उसे महसूस करने वाली नजर चाहिए.

 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

IPL 2026 में ट्विस्ट! BCCI ने किया बड़ा बदलाव; मैच देखने जा रहे फैंस जरूर पढ़ें ये खबर

IPL 2026 Schedule: वर्तमान पॉइंट्स टेबल की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स शानदार प्रदर्शन के…

April 13, 2026

Android Privacy Settings: आपका एंड्रॉयड फोन चुपके से भेज रहा डेटा! ऐसे करें तुरंत बंद

how to stop data sharing with google: यह डेटा यूजर के अनुभव को बेहतर बनाने…

April 13, 2026

देहरादून एंट्री से पहले क्यों झुकाते हैं लोग यहां सिर? PM मोदी भी करेंगे दर्शन; जानिए डाट काली मंदिर का रहस्य

PM Modi News: प्रधानमंत्री यहां विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे. यह मंदिर अपनी धार्मिक मान्यता और चमत्कारों…

April 13, 2026

Video: आप क्यूट हो…युजवेंद्र चहल ने इस एक्ट्रेस को किया मैसेज! दोनों के बीच की चैट भी आई सामने

Yuzvendra Chahal News: तानिया चटर्जी ने मीडिया के सामने दावा किया कि चहल ने उनकी…

April 13, 2026