T20 World Cup 2026: दिल्ली के क्रिकेट फैंस के लिए ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप का रोमांच 10 फरवरी से शुरू हो गया है, लेकिन असली रोमांच आज, 12 फरवरी को महसूस होगा. इंडिया और नामीबिया (IND vs NAM) के बीच ग्रुप A का 18वां मैच आज, 12 फरवरी को राजधानी के ऐतिहासिक अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. शाम 7:00 बजे शुरू होने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच के लिए दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक डिपार्टमेंट ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है. लेकिन इस बीच आज हम आपको एक ऐसी वीडियो दिखाने वाले हैं जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे.
वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया से असलियत छुपाना अब इतना आसान नहीं रहा. वहीं अरुण जेटली स्टेडियम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अरुण जेटली स्टेडियम के इस वीडियो को देखकर आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि थम्स अप के स्टॉल पर किस तरह एक शख्स वापस ग्लास से कोल्ड्रिंक बोतल में पलट रहा है. इसका सीधा-सीधा अर्थ निकलता है कि इस मैच के बाद जो अगला मैच होगा कोल्ड्रिंक उस मैच में पिला दी जाएगी.
आक्रोश में क्रिकेट फैंस
वहीँ इस वीडियो को शेयर करते हुए एक शख्स ने लिखा है कि “भाई यह देखो! अरुण जेटली स्टेडियम. अब जो #Thumsup बच गई है ना, उसे बोटल में फिर से डाल रहे हैं. अगला जो भी मैच होगा, उसमें चली जाएगी. देख रहे हो स्कैम.” इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी हैरान हैं और आक्रोश जता रहे हैं. वहीं आपके लिए ये भी जानना बेहद जरूरी है कि सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की पुष्टि inkhabar नहीं करता है.
“भाई यह देखो! अरुण जेटली स्टेडियम। अब जो #Thumsup बच गई है ना, उसे बोटल में फिर से डाल रहे हैं। अगला जो भी मैच होगा, उसमें चली जाएगी। देख रहे हो स्कैम।” pic.twitter.com/euGJnnJEgn
— Arvind Sharma (@sarviind) February 11, 2026