हुआ कमर दर्द तो 82 साल की औरत ने खा लिए 8 जिंदा मेंढक, जानिए पूरी अजीब कहानी

झांग नाम की महिला को कमर में दर्द हुआ, डॉक्टर की सलाह नहीं ली, बल्कि किसी के कहने पर 8 मेढ़कों को पेनकिलर समझकर खा गईं.

Published by Komal Singh

 आज के समय में जब हर बीमारी के लिए नए-नए इलाज सामने आते हैं, तो कभी-कभी लोग अजीबो-गरीब तरीक भी अपनाने लगते हैं. ऐसा ही कुछ चीन की एक 82 साल की बुजुर्ग महिला के साथ. उसे कमर के निचले हिस्से में दर्द बहुत परेशान कर रहा था. उसने सुना कि जिंदा मेंढक निगलगे से ये दर्द ठीक हो सकता है और फिर क्या था, उसने 8 जिंदा मेंढक निगल लिए. यह बात सुनकर तो हर कोई हैरान रह जाएगा. जिंदा मेंढक ? वो भी निगलना, लेकिन यह सच है. तो चलिए जानते है पूरी घटना के बारे में.

आखिर क्या है पूरी कहानी

चीनी महिला का नाम झांग था. उसे पीठ में काफी समय से दर्द था, जिसे ठीक करने के लिए उसने कई दवाइयां लीं, लेकिन दर्द कम नहीं हुआ. उसके आस- पास के लोगों ने एक पुरानी कहानीयां बताई कि जिंदा मेंढक निगलने से दर्द कम नहीं हुआ. उसके आस-पास के लोगों ने एक लोककथा बताई कि जिंदा मेंढक निगलने से दर्द में आराम मिलता है. झांग ने इसे एक मौका देने का सोचा और फिर बिना उन्हें मारें, जिंदा मेंढक सीधे निगल लिए. उन्होंने पहले दिन मेंढक निगले और देन पांच.

Related Post

मेंढक निगले के बाद क्या हुआ

शुरुआत में तो झांग को कुछ खास तकलीफ महसूस नहीं हुई, लेकिन कुछ दिन बाद पेट में दर्द, जलन और उल्टी जैसी शिकायतें होने लगीं. साथ ही कमर का दर्द और भी ज्यादा बढ़ गया. तक जाकर उसने अपने परिवार को सारी बात बताई. परिवार वाले घबरा गए और उसे तुरंत अस्पताल ले गए. जांच की तो पता चला कि झांग की पाचन नली में मेंढकों के कारण संक्रमण हो गया था। शरीर में कुछ पैरासाइट भी पाए गए थे, जो शरीर के लिए बेहद खतरनाक होते हैं. डॉक्टरों ने कहा कि ये सब सिर्फ मेंढक निगलने की वजह से हुआ था.

अस्पताल में इलाज और बचाव

झांग को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया गया. डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर माना लेकिन समय पर इलाज मिलने की वजह से वह ठीक हो गई. उन्होंने परिवार को समझाया कि ऐसी अजीबोगरीब और बिना जांच – परख के इलाज करने से नुकसान हो सकता है.

Komal Singh
Published by Komal Singh

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026