Sara Tendulkar Viral Video: सारा तेंदुलकर एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई सोशल मीडिया पोस्ट नहीं, बल्कि एक रिएक्शन है.आईपीएल 2026 के दौरान लखनऊ एयरपोर्ट पर जब पैपराजी ने उनसे पूछा कि वह गुजरात टाइटन्स या लखनऊ सुपर जायंट्स में से किसे सपोर्ट कर रही हैं, तो उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया.
इसके बजाय वह मुस्कराईं और थोड़ा ब्लश करती नजर आईं.उनका यही रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस अलग-अलग कयास लगाने लगे.
परिवार से जुड़ा कनेक्शन बना चर्चा का कारण
सारा के इस रिएक्शन को फैंस उनके भाई अर्जुन तेंदुलकर से जोड़कर देख रहे हैं.दरअसल, अर्जुन इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं, जिससे यह सवाल और दिलचस्प बन गया. सारा एयरपोर्ट पर अपनी भाभी सानिया चंडोक के साथ नजर आईं, लेकिन उन्होंने टीम सपोर्ट को लेकर कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया.उनकी चुप्पी और मुस्कान ने ही पूरे मामले को और वायरल बना दिया.
Sara Tendulkar comes to Lucknow, and a fan asks her whether she’s supporting Lucknow or GT. She doesn’t answer, but blushes and starts smiling 😂💙
What do you think who will Sara Tendulkar support? pic.twitter.com/zT26orXeXC
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) April 10, 2026
LSG में अर्जुन तेंदुलकर की स्थिति
अर्जुन तेंदुलकर ने पहले मुंबई इंडियंस के लिए खेला था, लेकिन आईपीएल 2026 में उन्हें ट्रेड के जरिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी टीम में शामिल किया.हालांकि, अब तक वह प्लेइंग-11 में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए हैं. इसके बावजूद, नेट्स में उनकी गेंदबाजी ने सभी का ध्यान खींचा है.हाल ही में टीम द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अर्जुन लगातार सटीक यॉर्कर डालते नजर आए, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी सराहना हुई.
IPL 2026 में लखनऊ का प्रदर्शन
लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 में शानदार वापसी की है.ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम ने शुरुआती हार के बाद लगातार दो जीत दर्ज की. पहले सनराइजर्स हैदराबाद को हराया और फिर कोलकाता नाइट राइडर्स को मात दी.चार अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है. आने वाले मैचों में उनका सामना गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स से होगा, जो टीम के लिए अहम साबित होंगे.
PSL में हुई ‘लियोनेल मेसी’ की एंट्री! वीडियो आया सामने; सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उड़ाया मजाक