Categories: वायरल

PSL में हुई ‘लियोनेल मेसी’ की एंट्री! वीडियो आया सामने; सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उड़ाया मजाक

Pakistan Super League 2026: ख्वाजा उस समय चर्चा में आए जब उन्होंने पाकिस्तान में एक ऐसे शख्स को देखा जो बिल्कुल लियोनेल मेसी जैसा दिख रहा था.

Published by Shubahm Srivastava

Usman Khawaja On Lionel Messi: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का 11वां सीजन जारी है, जिसमें कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इस बार कई ऐसे विदेशी खिलाड़ी भी लीग में खेल रहे हैं जिन्हें IPL 2026 में मौका नहीं मिला. उस्मान ख्वाजा भी उन्हीं में से एक हैं, जो रावलपिंडी पिंडीज टीम का हिस्सा हैं. हालांकि अब तक उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल सकी है.

पाकिस्तान में मिला ‘मेस्सी’!

ख्वाजा उस समय चर्चा में आए जब उन्होंने पाकिस्तान में एक ऐसे शख्स को देखा जो बिल्कुल लियोनेल मेसी (Lionel Messi) जैसा दिख रहा था. इस दिलचस्प पल को उन्होंने तुरंत अपने फोन में कैद किया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. वीडियो में उन्होंने उस व्यक्ति से पोज भी दिलवाया, जिससे यह मजेदार क्लिप वायरल हो गई.

A post shared by Usman Khawaja (@usman_khawajy)

Related Post

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस वीडियो को शेयर करते हुए ख्वाजा ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि उन्हें पाकिस्तान में मेस्सी मिल गए हैं. इस पर फैंस ने जमकर प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ लोगों ने इसे मजेदार बताया, जबकि कई यूजर्स ने कहा कि वह व्यक्ति मेस्सी से ज्यादा शाहीन शाह अफ़रीदी जैसा दिखता है. इस तरह यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया.

ख्वाजा का IPL और PSL करियर

39 वर्षीय ख्वाजा ने IPL में आखिरी बार 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए 6 मैच खेले थे, जिसके बाद उन्हें दोबारा मौका नहीं मिला. वहीं PSL 2026 में उनकी टीम रावलपिंडी पिंडीज का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा है. टीम ने अब तक खेले चारों मैच गंवाए हैं, जिससे उसका सफर मुश्किल होता दिख रहा है.

Anushka Sharma’s viral reaction: विराट से छूटा आसान कैच, अनुष्का की हंसी ने लूटी महफिल; वीडियो वायरल

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Delhi-Dehradun Expressway: पांच नहीं अब सिर्फ ढाई घंटे का सफर! कई जिलों को मिलेगा फायदा; यहां जानें इसकी खूबियां

Delhi Dehradun Expressway Benefits: फिलहाल नई दिल्ली से देहरादून तक पहुंचने में 5 से 6…

April 8, 2026

CM-Shri School Admissions 2026: छात्रों के लिए बड़ा अपडेट! 6वीं-9वीं के रिजल्ट की डेट आई सामने; यहां जानें डिटेल्स

CM SHRI Schools Admission Test 2026: सीमित सीटों के कारण इन स्कूलों में एडमिशन पाना…

April 8, 2026

Assam Election 2026: वोट डालने से पहले ऐसे चेक करें वोटर लिस्ट में अपना नाम; जानें पूरा प्रोसेस

Voter ID check online Assam: कई वोटरों को अक्सर वोटर लिस्ट में अपने नाम या…

April 8, 2026

Neechbhang Rajyoga 2026: 11 अप्रैल 2026 को बनेगा नीचभंग राजयोग, इन राशियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव

Neechbhang Rajyoga 2026: 11 अप्रैल 2026 को बुध के मीन राशि में गोचर से नीचभंग…

April 8, 2026

Energy Lockdown: पाकिस्तान में लगा ‘एनर्जी लॉकडाउन’! जानें कैसे होता है इसमें काम? इन देशों ने भी उठाया बड़ा कदम

Energy Lockdown: भले ही अमेरिका और ईरान के बीच अस्थायी सीजफायर हुआ हो, लेकिन इसके…

April 8, 2026

पहली नौकरी वालों के लिए खुशखबरी! 15,000 सीधे खाते में; EPFO 3.0 के नए नियम जानें

EPFO 3.0 New Rules: इस योजना के तहत पहली बार EPFO से जुड़ी किसी कंपनी…

April 8, 2026