Categories: वायरल

मुगल हरम में बूढ़ी औरतों के साथ होता था बदसलूक! बीमार को छोड़ दिया जाता था मरने…

Mughal Harem Women: मुगल हरम में खूबसूरत और जवान लड़कियों की पूछ होती थी. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आखिर बूढ़ी और बीमार औरतों के साथ हरम में क्या किया जाता था.

Published by Prachi Tandon

Mughal Harem Dark Secrets: मुगलों का हरम ऐसी जगह थी जहां दुनियाभर की खूबसूरत औरतों को रखा जाता था. यह औरतें मुगल बादशाहों की सेवा, मनोरंजन और उनके शौक पूरे करने के लिए होती थीं. मुगल हरम में सिर्फ रखैलें या दासियां नहीं, बल्कि बादशाह की बेगमें और शहजादियां भी रहती थीं. कई इतिहासकारों ने माना है कि हरम में कुछ सौ नहीं, बल्कि हजारों औरतें होती थीं. इनमें से कई जवान थीं, तो कई उम्रदराज थीं. 

जवान और खूबसूरत औरतों को बादशाह अपनी रखैल या दासी बनाते थे, लेकिन सबसे बुरा हाल बुजुर्ग और बूढ़ी औरतों का होता था. आइए, यहां जानते हैं कि आखिर हरम में बूढ़ी और बुजुर्ग औरतों का क्या हाल होता था और उनके साथ क्या किया जाता था. 

हरम में बूढ़ी औरतों के साथ क्या होता था?

मुगलों के हरम में औरतों के लिए कड़े और सख्त नियम होते थे. न तो उन्हें किसी से मिलने की इजाजत होती थी और न ही हरम से बाहर कदम रखने दिया जाता था. ऐसे में उनका पूरा जीवन हरम की चार दीवारी में गुजर जाता था. जवानी में फिर भी शान और शौकत के बीच औरतों की जिंदगी निकल जाती थी. लेकिन, बुढ़ापे और बीमारी में सबसे बुरा हाल होता था.  

Related Post

इतिहासकारों ने माना है कि जब हरम की कोई औरत बूढ़ी हो जाती थी और इस काबिल नहीं रहती थी कि बादशाह का मनोरंजन कर पाए, तब उसे दरकिनार कर दिया जाता था. बूढ़ी औरतों को हरम के उन कमरों में भेज दिया जाता था, जो अंधेरे से भरे होते थे और सबसे आखिरी में बने होते थे. 

बीमार औरतों के साथ क्या करते थे मुगल?

बीमार पड़ने पर भी मुगल हरम में औरतों को अकेलेपन में धकेल दिया जाता था. ऐसा माना जाता है कि हरम में बीमारखाना बनाया जाता था. यह एक तरह के खास कमरे होते थे, जहां औरतें तब तक रहती थीं, जब तक पूरी तरह से ठीक न हो जाएं. वहीं, अगर किसी को गंभीर बीमारी लग जाती तो वह मरते दम तक बीमारखाने में ही रहती थी.

कई इतिहासकारों ने मुगल हरम का जिक्र करते हुए बताया है कि बीमारखाने में बूढ़ी औरतों को सेवा के लिए लगाया जाता था. ऐसे में यह साफ तौर पर समझा जा सकता है कि चाहे बीमारी हो या बुढ़ापा एक बार हरम में कदम रखने के बाद औरत बाहर नहीं जा सकती थी. मरने के बाद उसकी अर्थी ही बाहर निकलती थी. 

Prachi Tandon
Published by Prachi Tandon

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026