Categories: वायरल

मुगल बादशाह की पहली पसंद होते थे किन्नर, हरम में भी बोलती थी इनकी तूती!

हरम की सुरक्षा के अलावा भी किन्नरों को कई जिम्मेदारियां मिलती थीं. इनमें से कुछ तो शाही दरबार में बादशाह के सलाहकार तक बन गए थे.

Published by Kavita Rajput

Mughal era eunuchs secrets: आपने अक्सर सुना होगा कि मुगलों के दौर में हरम की सुरक्षा की जिम्मेदारी किन्नरों के हाथ में होती थी. ये सच है कि किन्नर बादशाहों की फेवरेट जगह ‘हरम’ की सुरक्षा में मुस्तैद रहते थे लेकिन उनका काम सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं था. इतिहासकार बताते हैं कि हरम की सुरक्षा के अलावा भी इन किन्नरों को कई जिम्मेदारियां मिलती थीं. इनमें से कुछ तो शाही दरबार में बादशाह के सलाहकार तक बन गए थे. कुछ किन्नर इतने पावरफुल थे कि मुग़ल सल्तनत में उनकी तूती बोलने लगी थी, वे कई बड़े फैसले लेने लगे थे और शासन में उनका खुल्ला हस्तक्षेप हुआ करता था. पढ़िए ऐसे ही कुछ अनसुने किस्से….

अकबर का सबसे करीबी किन्नर-इतिमाद खान 

Related Post

इतिहासकार शादाब बानो अपनी किताब (eunuchs in mughal household and court) में लिखती हैं कि इतिमाद का अकबर के दरबार में अच्छा खासा दखल था. वो अक्सर बादशाह अकबर को सलाह दिया करता था और उनके भरोसे के चुनिंदा लोगों में से एक था. इतिमाद बादशाह अकबर के कितने करीब था ये इस बात से भी पता चलता है कि उसे हरम की सिक्योरिटी समेत बड़े विभाग जैसे वित्त आदि का जिम्मा तक दिया गया था. बताते हैं कि इतिमाद महल में चलने वाले हर छोटी-बड़ी साजिशों के बारे में अकबर को बताया करता था. इतिमाद की हत्या उसके ही एक सैनिक ने कर दी थी. 

ख़ास दरबारियों से भी आगे हुआ करते थे किन्नर 

कई इतिहाकारों, यहां तक कि उस दौर के व्यापारियों ने अपने यात्रा वृतांत में लिखा है कि मुग़ल काल में किन्नरों को जो अधिकार मिले हुए थे वैसे तो कई ख़ास दरबारियों को भी नसीब नहीं हुआ करते थे. किन्नर ना सिर्फ हरम का बल्कि बादशाह की हर छोटी बड़ी पसंद नापसंद का ध्यान रखते जिसके चलते वे जल्द ही उनकी नजरों में आ जाते थे.

Kavita Rajput

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026