Categories: वायरल

6 महीने की कमरतोड़ मेहनत, बोरी में सिक्के भरकर बेटी के ‘सपने’ खरीदने पहुंचा किसान; फिर जो हुआ…

Viral Video: एक किसान अपनी पत्नी और बेटी के साथ सिक्के बोरी में भरकर शोरूम पहुंचा. वह अपनी बेटी के लिए स्कूटी लेने के लिए पहुंचा था. उसकी सादगी और उत्साह ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Published by Preeti Rajput

Chhattisgarh Viral Video: कभी-कभी सपनों को हकीकत में बदलने के लिए बस दिल और इरादा मजबूत होना चाहिए. आप अपनी लगने और सच्चे इरादों से हर मुकाम हासिल कर सकते हैं. ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जशपुर (Jashpur) जिले में देखने को मिला. जहां एक किसान परिवार (Viral Video) ने अपनी मेहनत से अपने सपनों को साकार कर दिखाया. यहां के एक छोटे से गांव केसरा के किसान बजरंग राम भगत अपनी बेटी चम्पा भगत को उसके सपने खरीद कर दे दिए. दरअसल, किसान ने अपनी बेटी को स्कूटी खरीद कर दी. बजरंग राम ने पिछले छह महीनों तक रोज़मर्रा की बचत से ₹40,000 के सिक्के जमा किए. उसने अपनी मेहनत के बल पर तिनका-तिनका खरीदकर अपने अपनों के सपने सच किए. 

40, 000 के सिक्को की हुई गिनती

किसान कुछ दिनों पहले अपनी पत्नी और बेटी के साथ उन सिक्कों से भरे बोरे लेकर  शोरूम पहुंचा. उनकी सादगी और उत्साह ने लोगों का दिल जीत लिया. जब इस बात का पता शोरूम के डायरेक्टर आनंद गुप्ता (Anand Gupta) को लगा तो उन्होंने किसान परिवार का आदरपूर्वक स्वागत किया, और साथ ही किसान परिवार का आदरपूर्वक स्वागत किया. उनकी पूरी टीम ने बेहद प्यार और सम्मान के साथ उन सिक्को की गिनती की. सिक्कों की गिनती के बाद, जब बजरंग राम को उनकी नई होंडा एक्टिवा की चाबियां सौंपी गईं, तो पूरे परिवार के चेहरे पर खुशियां देखने लायक थीं. 

Related Post

स्कूटी के साथ दिया गया गिफ्ट

यह पल पूरे परिवार के लिए एक यादगार पल था. शोरूम में चल रहे  Scratch & Win ऑफर के तहत, किसान को  मिक्सर ग्राइंडर भी उपहार में दिया गया. पूरे परिवार की खुशी आसमान छू रही थी.  शो रूम के डायरेक्टर  आनंद गुप्ता ने इस अवसर पर कहा  “होंडा परिवार के लिए यह गर्व का क्षण है कि हमें एक किसान के सपनों को साकार करने का मौका मिला है. यह घटना बताती है कि सच्ची मेहनत और ईमानदार कोशिश करने से हर बाधा का हल मिल जाता है.  

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026