Categories: वायरल

इस मुगल हरम में नहीं था बादशाह का खौफ, किसी भी मर्द के साथ संबंध बना लेती थीं महिलाएं!

आमतौर पर मुगल हरम में बादशाह के हुकुम की तामील होती थी लेकिन इस बादशाह के हरम की कहानी जरा जुदा है. यहां कनीजें अपनी मनमानी पर उतारू थीं.

Published by Kavita Rajput

Bahadur Shah Zafar harem: मुगल काल में हरम की जो रौनक हुआ करती थी वो भारत के आखिरी मुग़ल बहादुर शाह जफ़र के कार्यकाल तक लगभग खत्म होने की कगार पर आ गई थी. इतिहासकार बताते हैं कि हरम जो मुगलों के दौर में बड़े ही शान की बात हुआ करती थी उसने एक तरह से बहादुर शाह जफ़र के दौर में अपना वजूद ही खो दिया था.  इतिहासकार विलियम डैलरिम्पल (William Dalrymple) अपनी किताब ‘द लास्ट मुग़ल’ में लिखते हैं कि बहादुर शाह जफ़र के दौर में भी हरम मौजूद था और यहां खूब चहल-पहल भी रहती थी. हालांकि, विलियम के अनुसार यहां अनुशासन की भारी कमी थी. सबकुछ अव्यवस्थित ही चुका था. 

कनीजें करती थीं मनमानी 
वैसे तो हरम का ये नियम था कि इसमें रहने वाली महिलाएं बादशाह के अलावा किसी भी और मर्द से संपर्क में नहीं रह सकती थीं. हालांकि, बहादुर शाह जफ़र के हरम में इस नियम की अनदेखी होना शुरू हो गई थी. बताते हैं कि हरम में रहने वाली लड़कियों और महिलाओं के मन से बादशाह का खौफ निकल गया था. इससे जुड़ा एक किस्सा बड़ा मशहूर है कि बहादुर शाह जफ़र के हरम में रहने वाली एक बड़ी ही खूबसूरत महिला का संबंध तनारस खान नामक एक गायक से बन गया था, यहां तक कि वो गर्भवती भी हो गई थी. 

Related Post

बादशाह का खौफ ही नहीं बचा था
ऐसा ही एक किस्सा है कि बहादुर शाह जफ़र के हरम की एक कनीज को हरम की सुरक्षा में तैनात एक सैनिक से प्यार हो गया था. बाद में ये दोनों पकड़े गए, सैनिक को कोड़े पड़े वहीं इस कनीज को चक्की पीसने की सजा दी गई. इतिहासकार विलियम डैलरिम्पल लिखते हैं कि जफ़र इतने बूढ़े हो चुके थे कि वे ठीक ढ़ंग से हरम की व्यवस्था नहीं संभाल पा रहे थे. विलियम इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाते हैं कि एक बार हरम में ऐसे ही कुछ मनचले घुस आये थे जिन्हें बाद में पकड़ा लिया गया था. बताते हैं कि बहादुर शाह जफ़र ने इस घटना पर बहुत असंतोष जताया था.

Kavita Rajput

Recent Posts

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026