अंधविश्वास की हद! रेप मामले में आसाराम को मिली 6 महीने की जमानत, तो समर्थकों ने मनाई दिवाली

आसाराम (Accused Asaram) को 6 महीने की मेडिकल जमानत (Medical Bail) मिलने पर समर्थकों ने दिवाली मनाई. वीडियो वायरल (Viral Video) हुआ तो लोगों ने इसे अंधभक्ति (Superstition) की निशानी बताया है.

Published by DARSHNA DEEP

Asaram on medical bail: नाबालिग से रेप के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को आखिर कौन नहीं जानता होगा.जब छह महीने की जमानत मिली, तो उनके समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला. इसी को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो बेहद ही तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लाखों की संख्या में महिलाओं, बच्चे और बुजुर्ग आसाराम की मूर्ति के आगे आरती करते, दीप जलाते और पटाखे छोड़ते नजर आ रहे हैं. आखिर क्या है वायरल वीडियो की पूरी कहानी जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए. 

क्या है वायरल वीडियो का पूरा सच ?

वायरल वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में रोष देखने को मिल रहा है. कई लोगों ने वायरल वीडियो पर नाराजगी भी जताई है. एक यूजर्स ने झूमते-नाचते समर्थकों को अंधविश्वास पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. एक यूजर ने लिखा, “जिस देश में रेप के दोषियों के रिहा होने पर ऐसे जश्न मनाए जाएं, वह देश कभी भी विकसित नहीं हो सकता है.”  

तो वहीं, दूसरे यूजन ने तक लिखा कि “आसाराम आरोपी नहीं, बल्कि रेप का दोषी है. कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है, फिर भी लोग उसे भगवान मानते हैं और उसकी पूजा कर रहे हैं. आखिर किस तरह के समाज में रहते हैं हम ?”

मेडिकल आधार पर मिली थी जमानत

आसाराम बापू को राजस्थान हाईकोर्ट ने उनकी खराब सेहत की वजह से छह महीने की अंतरिम जमानत दी थी. ऐसा बताया जाता है कि जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद उनके वकीलों ने मेडिकल आधार पर जमानत की अर्जी लगाई थी. लेकिन, सुनवाई होने के बाद कार्यवाहक चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा और जस्टिस संगीता शर्मा की बेंच ने राहत दी थी.

Related Post

दो मामलों में साबित हो चुका है दोष

आसाराम पर दो अलग-अलग राज्यों में यौन शोषण के केस दर्ज किए जा चुके हैं. पहला राजस्थान के जोधपुर में एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला और दूसरा गुजरात के अहमदाबाद में महिला शिष्या से दुष्कर्म के खिलाफ केस दर्ज कराया जा चुका है. वहीं, दोनों मामलों में अदालतों ने आसाराम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. लेकिन इसके बावजूद भी वह कई बार मेडिकल कारणों से जमानत लेता रहा है. 

कौन-कौन सी बीमारियों से ग्रस्त है आसाराम ?

मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, आसाराम को कोरोनरी हार्ट डिजीज है और दिल की दो धमनियों में लगभग 90 प्रतिशत ब्लॉकेज है. इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर, एनीमिया, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ब्लीडिंग और प्रोस्टेट से जुड़ी समस्याएं भी हैं. 

फिलहाल,  वीडियो वायरल होने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब एक दोषी व्यक्ति को लेकर ऐसा अंधभक्ति वाला माहौल बनता है, तो यह समाज में न्याय और नैतिकता की जड़ों को पूरी तरह से कमजोर कर देता है. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026