Categories: वायरल

सिर्फ 43% भारतीय ही हैं अपनी सेक्स लाइफ से खुश! पीछे की वजह है और भी शॉकिंग

हेल्दी और खुश रहने के लिए सेक्स भी जरूरी माना गया है. लेकिन, क्या आप जानते हैं भारत में सिर्फ 43 परसेंट ही अपनी लव यानी सेक्स लाइफ से खुश हैं. इसका खुलासा एक सर्वे में हुआ है.

Published by Prachi Tandon

भारत भले ही चांद पर पहुंच गया है. लेकिन, आज भी जब सेक्स पर बात की जाती है तो लोग शर्माने लगते हैं या इसे संस्कृति से जोड़ने लगते हैं. लेकिन, सेक्स एक हैप्पी और हेल्दी लाइफ के लिए जरूरी माना गया है. इसी के बीच एक सर्वे की रिपोर्ट सामने आई है जिसमें पाया गया है कि भारत उन देशों में शामिल हैं जिसके लोग अपनी लव यानी सेक्स लाइफ से खुश नहीं हैं.  यह सर्वे एक या दो नहीं, बल्कि 30 देशों में किया गया था, जिसका रिजल्ट बताता है कि सिर्फ 43 परसेंट भारतीय ही अपनी रोमांटिक और सेक्स लाइफ से संतुष्ट हैं. 

भारतीय नहीं हैं अपनी सेक्स लाइफ से खुश?

Love Life Satisfaction 2025 का सर्वे 30 देशों के बीच किया गया था. इस सर्वे में पाया गया कि कोलंबिया 82%, थाईलैंड 81%, मैक्सिको 81%, इंडोनेशिया 81%, मलेशिया 79%, भारत 63%, साउथ कोरिया 59% और जापान के 56% लोग ही अपनी लव लाइफ से खुश हैं. यह सर्वे पोलिंग कंपनी Ipsos ने 30 देशों के 23,765 लोगों के साथ किया था. जिसमें 2 हजार से ज्यादा भारतीय थे. 

Related Post

इस सर्वे में अलग-अलग मापदंडों पर गौर किया गया. जिसमें पाया गया है कि 64 परसेंट भारतीयों को ऐसा महसूस होता है कि उन्हें प्यार मिल रहा है. वहीं 57 परसेंट ही ऐसे भारतीय थे जिन्होंने माना कि वह अपनी रोमांटिक यानी सेक्स लाइफ से खुश हैं. इसके अलावा 67 परसेंट ऐसे थे जिन्होंने यह कहा कि वह अपने पार्टनर के साथ रिश्ते में संतुष्ट हैं. बता दें, सेक्स लाइफ में खुशी और पार्टनर के साथ रिश्ते में संतुष्टी दोनों साथ ही चलती हैं. 

सेक्स लाइफ में खुश नहीं होने की वजह क्या है?

सर्वे में ऐसा पाया गया ब्राजील, साउथ कोरिया और भारत के लोग अपनी सेक्स लाइफ के मुकाबले अपने पार्टनर से कम संतुष्ट हैं. इसके साथ ही इस संतुष्टि के पीछे की वजह भी सामने आई. सर्वे के मुताबिक, हाई इनकम वाले लोग ज्यादा अपनी रोमांटिक और सेक्स लाइफ में ज्यादा खुश रहते हैं. 

30 देशों के लोगों के साथ हुए सर्वे डेटा में यह भी सामने आया है कि हाई इनकम वाले 83 परसेंट अपनी लव-सेक्स लाइफ से खुश हैं. वहीं, मिडिल इनकम वाले सिर्फ 76 परसेंट और कम आय वाले महज 69 परसेंट ही खुश या संतुष्ट हैं. भारतीयों के अपनी रोमांटिक लाइफ में खुश नहीं होने के पीछे की वजह ज्वाइंट फैमिली, वर्क प्रेशर, करियर और सोसाइटी प्रेशर भी माना गया है.

Prachi Tandon

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026