Yugam Gera: ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित एक बड़े निजी विवाद के कारण इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं, चंद्रिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ दिन पहले कुछ वीडियो और फोटो शेयर किए थे, जिसमें वे फूट-फूटकर रोते हुए अपने पति युगम गेरा पर धोखाधड़ी (Cheating) के गंभीर आरोप लगा रही हैं, इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने अपने पति के खिलाफ उनकी किसी दूसरी महिला के साथ चैटिंग के कुछ स्क्रीनशॉट्स भी दिखाए हैं, अब इन सब गंभीर आरोपों के बाद से उनके पति युगम गेरा ने सोशल मीडिया पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है, युगम ने भी अब एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो में युगम ने अपनी पत्नी के आरोपों का जवाब देते हुए इस पूरे विवाद को एक नया और चौंकाने वाला मोड़ दे दिया है, वीडियो में युगम ने यह स्वीकार किया कि उनसे ‘गलती हुई है’, लेकिन उन्होंने चंद्रिका के आरोपों पर कड़ा पलटवार भी किया, उनका कहना है कि गलती इतनी बड़ी नहीं थी जितना चंद्रिका ने उसे दुनिया के सामने पेश किया है, सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि युगम ने दावा किया, ‘सबूत मेरे पास भी बहुत हैं’, युगम ने तंज कसते हुए यह भी जताया कि चंद्रिका आज जो भी है उन्हीं के बदौलत है, और अब लोग यह सब देखने-सुनने के बाद परेशान हैं की दोनों पति-पत्नी में से आखिर सच्चा कौन है?