Your browser doesn't support HTML5 video.
साल 2026 की होली का इंतजार भारत के बच्चों से लेकर बड़े-बूढ़ों तक सभी लोग कर रहे हैं, होली को मनाने के लिए लोग अपने गाऊं और परिवार संग काफी मशहूर और यादगार जगहों पर जाते हैं. अब ऐसे में मथुरा के पावन धाम वृंदावन में आज एक ऐसी होली का जश्न देखने को मिला जिसने न केवल आंखों को सुकून से भर दिया है, बल्कि साथ ही दिल को भी छू गई है, बता दें कि ऐतिहासिक गोपीनाथ मंदिर परिसर में विधवा होली का आयोजन किया गया था, जहां सैकड़ों विधवा माताओं ने समाज की पुरानी बेड़ियों को किनारे रखकर होली का जश्न मनाया, मंदिर के परिसर को फूलों की सुगंध और गुलाल के बादलों से भरा पड़ा दिखाई दिया, जिन महिलाओं का जीवन सिर्फ साफ-सफेद के साथ ही सीमित रहा हो, आज वे एक-दूसरे पर रंग बरसाती दिखाई दीं
यह नजारा तो इतना भावुक व सुंदर था कि वहां मौजूद हर श्रद्धालु की आंखें नम हो गईं, कान्हा की भक्ति में लिप्त रहतीं ये माताएं भजन पर नृत्य करने के बीच फूल बरसाते वक्त अपनी सुध-बुध ही भूल गईं, देखें वीडियो

