Viral Boy Dance Video: सोशल मीडिया पर इस वक्त एक ऐसा वीडियो आग की तरह फैलता जा रहा है जिसने व्यूज के सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए हैं, दरअसल एक साधारण का लड़का जो हरियाणवी गाने ‘जिप्सी’ पर एक शादी समारोह में डांस करता है, जिसका वीडियो किसी ने चुपके से बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद जो हुआ उस पर खुद उस वायरल लड़के को यकीन नहीं हो पा रहा है, वीडियो पर रातों-रात 19 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आए, लोगों को लड़के का यह डांस इतना ज्यादा पसंद आया की युवक की किस्मत एक ही पल में बदल गई, वीडियो के कमेंट सेक्शन में लड़के के डांस की जमकर तारीफ हुई.
इतना ही नहीं अब युवक के इस बोल्ड और मजेदार डांस को देख लड़कियां अपना दिल हार बैठी हैं, और बस वायरल लड़के से यह कहती नजर आ रही है कि दहेज में जो मांगो वो मिलेगा, तुम बस शादी के लिए हां करो, जिसे देख सभी लोगों को हंसी भी आई और अब इस वीडियो पर 1 मिलियन से ज्यादा लाइक्स भी हो गए हैं, देखें यह वायरल वीडियो