Home > वीडियो > विजय के पुश्तैनी घर पर रश्मिका का स्वागत, फैन्स के साथ यादगार मुलाकात की तस्वीरें वायरल!

विजय के पुश्तैनी घर पर रश्मिका का स्वागत, फैन्स के साथ यादगार मुलाकात की तस्वीरें वायरल!

साउथ इंडस्ट्री के सबसे चहेते और सबके पसंदीदा 'राउडी स्टार' विजय देवरकोंडा और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना ने हाल ही में विजय देवरकोंडा के पैतृक गांव में जाकर अपने प्रशंसकों के साथ एक बेहद ही इमोशनल और यादगार दिन बिताया, चकाचौंध भरी फिल्मी दुनिया से दूर, इन दोनों सितारों की ये साधारण और देसी अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. विजय देवरकोंडा ने अपनी सफलता का जश्न अपने गांव वालों और प्रशंसकों के साथ मनाने के लिए इस खास 'फैन मीट' का आयोजन किया था, जिसमें अपने साथी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की उपस्थिति ने सभी को हैरान कर दिया, जैसे ही विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना गांव की सीमा में दाखिल हुए, ढोल-नगाड़ों और फूलों की बारिश के साथ विजय देवरकोंडा का भव्य स्वागत हुआ, विजय देवरकोंडा ने न केवल अपने पुराने घर की यादों को ताजा किया, बल्कि रश्मिका के...

By: Sumaira Khan | Published: March 3, 2026 9:03:08 AM IST

साउथ इंडस्ट्री के सबसे चहेते और सबके पसंदीदा ‘राउडी स्टार’ विजय देवरकोंडा और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना ने हाल ही में विजय देवरकोंडा के पैतृक गांव में जाकर अपने प्रशंसकों के साथ एक बेहद ही इमोशनल और यादगार दिन बिताया, चकाचौंध भरी फिल्मी दुनिया से दूर, इन दोनों सितारों की ये साधारण और देसी अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. 

विजय देवरकोंडा ने अपनी सफलता का जश्न अपने गांव वालों और प्रशंसकों के साथ मनाने के लिए इस खास ‘फैन मीट’ का आयोजन किया था, जिसमें अपने साथी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की उपस्थिति ने सभी को हैरान कर दिया, जैसे ही विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना गांव की सीमा में दाखिल हुए, ढोल-नगाड़ों और फूलों की बारिश के साथ विजय देवरकोंडा का भव्य स्वागत हुआ, विजय देवरकोंडा ने न केवल अपने पुराने घर की यादों को ताजा किया, बल्कि रश्मिका के साथ मिलकर गांव के पारंपरिक व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया, प्रशंसकों के लिए यह पल किसी सपने जैसा था जब उन्होंने अपने पसंदीदा सितारों को अपने बीच पाया, दोनों ने घंटों तक स्टेज पर खड़े होकर लोगों से बातचीत की, उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और गांव के बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया

संबंधित खबरें

Advertisement