Home > वीडियो > क्या आप भी खाते हैं तंबाकू? तो देखें यह खौफनाक हादसा, पटरी पर थूकने झुका था शख्स, सामने आई Vande Bharat ने उड़ाए चीथड़े!

क्या आप भी खाते हैं तंबाकू? तो देखें यह खौफनाक हादसा, पटरी पर थूकने झुका था शख्स, सामने आई Vande Bharat ने उड़ाए चीथड़े!

Viral Train Accident Video: जिसमें मंगलवार को एक आदमी के वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो जाती है, यह हादसा ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाली बाढ़ रेलवे स्टेशन का है, वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है कि कैसे उसकी एक छोटी सी लापरवाही ने आज उसकी जान ले ली? शख्स की गलती यह थी कि...

By: Sumaira Khan | Published: March 26, 2026 11:34:10 AM IST

Viral Train Accident Video: हाल ही में एक शख्स की लापरवाही का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर आपका भी गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा, दरअसल यह हादसा ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाली बाढ़ रेलवे स्टेशन का है, जिसमें मंगलवार को एक आदमी के वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो जाती है, वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है कि कैसे उसकी एक छोटी सी लापरवाही ने आज उसकी जान ले ली? शख्स की गलती यह थी कि वे ट्रेन की पटरी के पास जाकर नीचे झुकता है और अपना खाया हुआ तंबाकू थूकता है, तभी दूर से तेज रफ्तार में आई ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी हाथों-हाथ मौके पर ही मौत हो गई.

सोशल मीडिया यूजर्स यहां दो लोगों पर गुस्सा करते दिख रहे हैं, एक है अपनी ही लापरवाही से मौत को गले लगाने वाला यह शख्स और दूसरा है चुपके से चुप-चाप वीडियो बनाता हुआ दूसरा आदमी, लोगों का कहना है कि उस शख्स की जान बचाने के बजाए इस आदमी को अपनी वीडियो बनानी ज्यादा जरूरी लगा, फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग अपना गुस्सा जाहिर करते दिख रहे हैं.  

संबंधित खबरें

Advertisement