Jeffrey Epstein Files: हाल ही में दुनिया भर में वायरल और चर्चित एपस्टीन फाइल्स (Epstein Files) से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है, जिसमें व्हाइट हाउस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में डोनाल्ड ट्रंप अपनी बातों से एक बार फिर जेफरी एपस्टीन मामले को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं, आपको बता दें कि ट्रंप ने साफ शब्दों में यह कहा है कि उनका एपस्टीन के साथ कभी गहरा रिश्ता नहीं रहा है और न ही वे कभी उसके निजी द्वीप (Island) पर गए थे. उन्होंने उड़ रही सारी अफवाहों को बेकार और झूठी बता कर कॉमेडियन ट्रेवर नोह पर केस तक करने को कह डाला, असल में, यह सारा विवाद तब शुरू हुआ जब कॉमेडियन ट्रेवर नोह ने ग्रैमी अवॉर्ड्स के दौरान ट्रंप और एपस्टीन के संबंधों को लेकर एक टिप्पणी की, जिससे ट्रंप काफी नाराज दिखे और उन्होंने नोह पर केस करने की भी बात तक कह दी.
यह मामला ऐसे समय पर गरमाया है जब अमेरिकी न्याय विभाग ने एपस्टीन केस से जुड़ी लाखों पन्नों की फाइलें सार्वजनिक की हैं, हालांकि ट्रंप का दावा है कि इन फाइलों में उनका नाम केवल पुरानी खबरों या सरकारी दौरों की वजह से आया है, न कि किसी गलत काम में, उन्होंने इस पूरे मामले को राजनीतिक रूप से नुकसान पहुंचाने की कोशिश बताया है, फिलहाल, ट्रेवर नोह और ट्रंप के बीच यह जुबानी जंग अब कानूनी मोड़ लेती नजर आ रही है.